{"_id":"6903266ef3256f180c0de6d9","slug":"newborn-baby-found-in-bushes-dies-two-days-later-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: 48 घंटे बाद जिंदगी से जंग हार गया नवजात, ग्रामीणों को झाड़ियों में मिला था बच्चा; मासूम की मां की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: 48 घंटे बाद जिंदगी से जंग हार गया नवजात, ग्रामीणों को झाड़ियों में मिला था बच्चा; मासूम की मां की तलाश
Thu, 30 Oct 2025 02:18 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:18 PM IST
सार
दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज के आगे माता रुक्मिणी आश्रम के जंगल में एक नवजात पाया गया, जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया था। गुरुवार को नवजात ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में बीते दो दिनों से जिंदगी से जंग लड़ रहे मासूम ने आखिरकार अपनी सांसें छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कह दया। बच्चे की मौत के साथ ही मानवता एक बार फिर से शर्मसार हो गई, डॉक्टरों ने नवजात के शव को पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज के आगे माता रुक्मिणी आश्रम के जंगल में एक नवजात पाया गया, जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया। वहीं बच्चे को वहां पर छोड़कर जाने वाली उसकी मां की तलाश की जा रही थी। नवजात की हालत ठीक नहीं होने के कारण उसे मेकाज के एनआईसीयू में भर्ती किया गया था। दो दिन के बाद नवजात भी हिम्मत हार गया और उसकी मौत हो गई। बच्चे को बरामद करने वाले ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग माता रुक्मिणी आश्रम के पीछे जंगल में मवेशी चराने के लिए गए हुए थे कि अचानक से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने बच्ची को बरामद करने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, इस घटना के बाद से पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बच्चे की मां की खोजबीन शुरू की, लेकिन गुरुवार की सुबह नवजात ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन