फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Naxalites killed villager on suspicion of being an informer

Jagdalpur: मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 01 Sep 2023 12:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 01 Sep 2023 12:36 PM IST
सार

सुकमा जिले के ग्राम मिनपा में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी होने के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
Naxalites killed villager on suspicion of being an informer
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के ग्राम मिनपा में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी होने के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि थाना चिंतागुफा क्षेत्रांतर्गत मिनपा समीप नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप लगाते हुए सिलगेर निवासी ग्रामीण कोरसा कोसा की हत्या कर दी। कोरसा कोसा लंबे समय से आंध्र प्रदेश में रोजगार के लिए रह रहा था। वहीं, कोरसा कोसा का विवाह पालागुड़ा (बीजापुर) में हुआ था, जहां वह अपनी पत्नी और परिजनों से मिलने कुछ दिन पूर्व गया था।
विज्ञापन


परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक को कुछ दिन पूर्व ही नक्सली पालागुड़ा से ही अपहरण कर अपने साथ ले गए थे। अपहरण के बाद मिनपा समीप किसी अज्ञात स्थान पर नक्सलियों द्वारा धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार कोरसा कोसा या उसके किसी भी परिजन का पुलिस से कोई भी संबंध नहीं था। सूचना पर थाना चिंतागुफा से पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed