फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Naxalites killed two villagers in Jagdalpur

Naxal Attack:नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या, मुखबिरी का आरोप; कैंप खोले जाने का कर रहे है विरोध

Fri, 23 Feb 2024 10:22 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 23 Feb 2024 10:22 AM IST
सार

दो ग्रामीणों की नक्सलियों ने पुलिस मुखबीरी का आरोप लगाते हुए देर रात हत्या कर दी। इतना ही नहीं नक्सलियों ने पोस्ट पर चिपकाया है। जिसमें पुलिस कैंप का विरोध किया है।

विज्ञापन
Naxalites killed two villagers in Jagdalpur
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्लेड में रहने वाले दो ग्रामीणों की नक्सलियों ने पुलिस मुखबीरी का आरोप लगाते हुए देर रात हत्या कर दी। साथ ही नक्सलियों ने एक पर्चा भी जारी किया है। जिसमें नक्सलियों ने पुलिस के द्वारा खोले जा रहे कैंप का विरोध किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 23 फरवरी की रात को नक्सलियों ने थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत दुल्लेड़ गांव के  रहने वाले दो आम नागरिकों की  हत्या कर दी थी। मृतकों में सोड़ी हूंगा व माड़वी नंदा ग्राम कहेर दुल्लेड़ गांव के निवासी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सली शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास की धारा को आम नागरिकों तक पहुंचना नहीं देना चाह रहे है। जिसके चलते ग्रामीणों में डर बनाने के लिए निर्दोष ग्रामीणों की हत्या कर रहे है। 
नक्सली जनाधार को खत्म होता देख आम नागरिकों की हत्या कर क्षेत्र में दबाव बनाने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने शव बरामद करने के साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed