{"_id":"661f68637ed4c42acc085bc7","slug":"naxalites-killed-deputy-sarpanch-in-narayanpur-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narayanpur: नक्सलियों ने उपसरपंच को उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narayanpur: नक्सलियों ने उपसरपंच को उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में दहशत का माहौल
Wed, 17 Apr 2024 11:42 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 17 Apr 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
Narayanpur News
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। यहां थाना फरसगांव के ग्राम दण्डवन में बीती रात नक्सलियों ने उपसरपंच की हत्या कर दी। इस हत्या के बाद से जहां घर में शोक की लहर छा गई, वही इलाके में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही नक्सलियों के द्वारा घटना के बाद एक बैनर भी लगाया गया है। नक्सलियों के द्वारा जारी किए गए बैनर में बताया गया कि उप सरपंच उनकी बात नहीं मान रहा था। इसलिए उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन