फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Navkar Mahamantra was chanted in front of Maa Danteshwari temple many eminent personalities were present in Ja

Jagdalpur: मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने हुआ नवकार महामंत्र का जाप, कई दिग्गज रहे मौजूद

Wed, 09 Apr 2025 07:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 09 Apr 2025 07:44 PM IST
सार

जगदलपुर में आज संपूर्ण विश्व में एक साथ नवकार महामंत्र का जाप संपन्न हुआ, जगदलपुर में भी इस वैश्विक आध्यात्मिक आयोजन में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सहभागिता की गई।

विज्ञापन
Navkar Mahamantra was chanted in front of Maa Danteshwari temple many eminent personalities were present in Ja
मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने नवकार महामंत्र का जाप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में आज संपूर्ण विश्व में एक साथ नवकार महामंत्र का जाप संपन्न हुआ, जगदलपुर में भी इस वैश्विक आध्यात्मिक आयोजन में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सहभागिता की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के खेल मंत्री टंकराम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्रीनिवास मड्डी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, सभी ने नवकार महामंत्र का जाप कर विश्व शांति, आत्मकल्याण और समरसता के लिए प्रार्थना की। 
विज्ञापन


बता दें कि जैन समाज जगदलपुर द्वारा 13 दिवसीय कार्यक्रम भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2025 के तहत आज सुबह दंतेश्वरी मंदिर के सामने नवकार महामंत्र का जाप किया गया। आज के दिन को नवकार महामंत्र दिवस के रूप में आयोजित किया गया है। खास बात यह है कि एक साथ एक ही समय में 108 देशों में आज नवकार महामंत्र गूंजा। 
विज्ञापन


नवकार महामंत्र जैन शासन में अत्यंत प्रतिष्ठित मंत्र है और इसे महामंत्र कहा जाता है। इस महामंत्र में अर्हत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु ये पांच प्रकार की महान आत्माएं श्रद्धेय है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व विधायक संतोष बाफना, महापौर  संजय पाण्डे, निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, पूर्व महापौर सफिरा साहू सहित समाज के लोग सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed