फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   MP Mahesh Kashyap attacks opposition says Congress is behind every terror and crime in Chhattisgarh

Jagdalpur: सांसद महेश कश्यप का विपक्ष पर हमला, बोले- छत्तीसगढ़ में हर आतंक और अपराध के पीछे कांग्रेस का हाथ

Mon, 04 Nov 2024 07:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 04 Nov 2024 07:17 PM IST
सार

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि जब हम छत्तीसगढ़ का पच्चीसवां राज्योत्सव मना रहे हैं, वहाँ बडे़ ही दुख व चिंता के साथ कांग्रेस की काली कारगुजारियों को जनता के बीच रखने की विवशता है।

विज्ञापन
MP Mahesh Kashyap attacks opposition says Congress is behind every terror and crime in Chhattisgarh
भाजपा सांसद महेश कश्यप व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुये कहा है कि कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ में अशांति व अराजकता फैलाने का लगातार षड्यंत्र किया जा रहा है। प्रदेश में जहाँ भी अपराध और तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसकी जड़ में कांग्रेस है। यह कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर पर तय हुई साजिश के तहत हो रहा है कि समूचे देश- प्रदेश को अराजकता में ढकेल दो, फिर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करो। वहाँ भय और आतंक का वातावरण निर्माण करो। बस्तर संसदीय क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने  भाजपा जिला कार्यालय में आज सोमवार को पत्र वार्ता में कहा कि दामाखेड़ा, बलौदाबाजार, सूरजपुर, लोहारीडीह कांड जैसी गंभीर घटनाओं के पीछे कांग्रेस का हाथ है, हर घटना के पीछे कांग्रेस के कार्यकर्ता ही निकल रहे हैं।

विज्ञापन

 
पत्रवार्ता में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि जब हम छत्तीसगढ़ का पच्चीसवां राज्योत्सव मना रहे हैं, वहाँ बडे़ ही दुख व चिंता के साथ कांग्रेस की काली कारगुजारियों को जनता के बीच रखने की विवशता है। हमारा यह स्पष्ट आरोप है कि कांग्रेस जान बूझ कर छत्तीसगढ़ को आग में झोंकना चाहती है। इसलिए पहले ख़ुद अपराध को अंजाम देती है, षड्यंत्र रचती है। फिर उस पर सरकार की घेरने में उसके बड़े नेता लग जाते हैं। छत्तीसगढ़ में हर आतंक और अपराध के पीछे कांग्रेस का ही खूनी पंजा है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार और छत्तीसगढ़ समेत तमाम राज्यों में हुए सफ़ाये से अब जनता के प्रति बदले की भावना से भरी हुई है। वह समाज में अशांति फैलाने का काम कर रही है। 
विज्ञापन


सांसद महेश कश्यप ने कहा कि अभी दामाखेड़ा में कबीरपंथ ही नहीं समूचे प्रदेश के आस्था के केंद्र में हमला करने वाला भी कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता निकला है। इसका प्रमाण स्वयं प्रकाशमुनि साहेब के फेसबुक के पोस्ट में है, प्रकाशमुनि साहेब ने अपने फेसबुक पोस्ट में इस बात का उल्लेख किया है कि इस घटना में भी अपराधी सरपंच पति कांग्रेस पार्टी का ही कार्यकर्ता है। प्रकाशमुनि साहब ने स्पष्ट यह आरोप लगाया है कि दामखेड़ा की घटना को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। कांग्रेस के इस कृत्य की जितनी भर्त्सना की जाय कम है, सांसद महेश कश्यप ने कहा कि इसी तरह समूचे प्रदेश वासियों ने देखा कि बलौदाबाजार में किस तरह योजनाबद्ध तरीके से कलेक्टर और एसपी कार्यालय जलाये गये। इस प्रकरण में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव के साथ-साथ सैकड़ों कांग्रेसी जेल में बंद हैं। महीनों बाद भी किसी अदालत ने इन्हें अगर जमानत देने लायक भी नहीं पाया है तो समझा जा सकता है कि इनके खिलाफ साक्ष्य कितने मजबूत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सूरजपुर में पुलिस अधिकारी की पत्नी और बच्चे की जघन्य हत्या करने वाला एनएसयूआई का ज़िला महासचिव था तथा एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष भी इस घृणित कृत्य में ज़िम्मेदार था। इस घिनौने कृत्य पर भी कांग्रेस उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे की तर्ज़ पर राजनीति कर रही थी। सवाल उठता है कि क्या ये अब अपनी गंदी राजनीति चमकाने के लिए नरसंहार आदि को भी प्रायोजित करने से बाज नहीं आ रहे हैं? यह प्रश्न निराधार तो नहीं लगता। अगर ऐसा है, जो कि लग रहा है तो साफ कहा जा सकता है कि कांग्रेस अब एक गिरोह में बदल चुकी है, सांसद श्री कश्यप ने कहा कि लोहारीडीह कांड में भी बार बार गाँव में अशांति फैलाने और दो समूहों को लड़वाने का काम कांग्रेस कर रही है। यदि उन्हें पता है कि दोषी और निर्दोष कौन है तो बता दे पुलिस को या पुलिस को जाँच करने दे।

यही नहीं केशकाल में युवा कांग्रेस का ब्लॉक उपाध्यक्ष 500 रुपये के लाखों के नक़ली नोट के साथ पुलिस के गिरफ़्त में है। कांग्रेस के नेता और उनसे संबंधित अधिकारियों पर कोयला   घोटाला,शराब घोटाला, पीएससी घोटाला,महादेव घोटाला आदि के आरोप हैं, महेश कश्यप ने जोर देते हुये कहा कि कांग्रेस के इन कृत्यों को छत्तीसगढ़ क़तई सहन नहीं करेगा, भाजपा की हमारी सरकार तो प्रदेश में हर क़ीमत पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कटिबद्ध है ही, हमारा संगठन भी लोकतांत्रिक तरीक़े से कांग्रेस का मुक़ाबला करने तैयार है, आने वाले दिनों में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस की आपराधिक कृत्य के विरोध में सभी ज़िला मुख्यालय में पुतला दहन किया जायेगा। 


कांग्रेस को स्पष्ट चेतावनी दी जा रही है कि वह अपने कृत्यों से बाज आये, अन्यथा उससे हर स्तर पर दो-दो हाथ करने भाजपा के कार्यकर्ता तैयार हैं। कांग्रेस को प्रदेश में अशांति, अराजकता और आतंक फैलाने और फिर उस आग पर अपना हाथ सेंकने की छूट हम बिल्कुल नहीं दे सकते, कश्यप ने कहा कि दामाखेड़ा की कबीरपंथ के आचार्य जी के निवास में हुए हमले की भाजपा घोर भर्त्सना करती हैं और इसके पीछे के षड्यंत्र की पता लगा कर दोषियों को चाहे वह कितना ही बड़ा कांग्रेस नेता क्यों न हो, सलाख़ों के पीछे भिजवाये बिना भाजपा चैन से नहीं बैठेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed