{"_id":"63f9de3eb10403ef0f033a39","slug":"lecturer-arrested-for-cheating-in-the-name-of-getting-job-and-admission-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: नौकरी व प्रवेश दिलाने के नाम पर लाखों ठगे, पुलिस ने फरार लेक्चरर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: नौकरी व प्रवेश दिलाने के नाम पर लाखों ठगे, पुलिस ने फरार लेक्चरर को किया गिरफ्तार
Sat, 25 Feb 2023 03:39 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Sat, 25 Feb 2023 03:39 PM IST
सार
जगदलपुर के बस्तर में युवकों को नौकरी व यूनिवर्सिटी में प्रवेश दिलाने के नाम पर एक लाख नब्बे हजार ठगी करने वाले को पुलिस ने पकड़ा है। आरोप लेक्चरर ठगी करने के बाद से फरार हो गया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में ठगी का आरोपी लेक्चरर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धोखधड़ी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये बस्तर पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ठगी करने वाले फरार आरोपी पर कार्रवाई की है। प्रार्थी रवि कुमार बघेल जो वर्ष 2021 में कुम्हारपारा माडिया चैक स्थित फर्स्ट फाउंडेशन एजुकेशन संस्था जगदलपुर में एडमिशन लेकर पढ़ाई कर रहा था। जिस समय इनका जान पहचान आशीष दास नामक व्यक्ति से हुआ था।
विज्ञापन
इस दौरान उसने फोन कर कहा कि कलेक्टर कार्यालय जगदलपुर से डाटा एंट्री आपरेटर एवं सहायक ग्रेड-3 के पद हेतु वेकेंसी है, नौकरी करना चाहते हो तो तुम्हारा एपाइंटमेंट करा दूंगा लेकिन 1,50,000 रुपये लगेगा। इसपर रवि ने अलग-अगल समय पर फोन पे के माध्यम से कुल 1,90,000 रुपये दिया। इसके बादइ पैसे को नहीं देकर फोन बंद कर दिया है।
विज्ञापन
बताया कि आशीष दास ने मेरे दोस्त संजय कुमार भगत और अन्य मो. वसीम, मीता पांडया को भी नौकरी लगवाने के नाम पर पैसा लेकर धोखाधड़ी किया। जिसपर आशीष दास के खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली में धोखाधडी की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन
उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल, नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसदौरान फरार आरोपी आशीष दास को कांकेर से पकड़ा गया। पूछताछ पर बताया कि फर्स्ट फाउंडेशन कोचिंग सेंटर में गेस्ट लेक्चरर के रूप में पढ़ाने जाता था। तब रवि बघेल से परिचित हुआ था। इसदौरान धोखाधड़ी करना स्वीकार किया।