फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Koraput Police arrested Naxalite Hidma

ओडिशा बॉर्डर से पांच लाख के इनामी नक्सली कुंजाम हिड़मा गिरफ्तार: अब डेढ़ करोड़ के इनामी माड़वी हिड़मा पर नजर

Thu, 29 May 2025 04:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 29 May 2025 04:33 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा के कोरापुट जिले से एक नक्सली हिडमा को गिरफ्तार किया है। बसवराज राजू के एनकाउंटर के बाद एक बड़ी सफलता पुलिस को मिली है।

विज्ञापन
Koraput Police arrested Naxalite Hidma
पांच लाख के इनामी नक्सली कुंजाम हिड़मा गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओड़िशा के कोरापुट पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली कुंजाम हिड़मा को गिरफ्तार किया है। वहीं हिड़मा के पास से एके-47 समेत गोला-बारूद और अन्य हथियार बरामद किये गये हैं। अब पुलिस की नजर डेढ़ करोड़ रुपये के खूंखार इनामी नक्सली माड़वी हिड़मा पर टिकी है। पुलिस उसे पकड़ने के लिये सर्चिंग तेज कर दी है। माड़वी को बसरावराजू के बाद बड़ा नक्सली माना जाता है। उसे नक्सलियों का सेनापति भी कहा जाता है। 

विज्ञापन




पकड़ा गया नक्सली कुंजाम एसीएम रैंक का माओवादी है, जिसकी तलाश बस्तर पुलिस के साथ ही ओडिशा पुलिस कर रही थी, लेकिन हिड़मा छत्तीसगढ़ छोड़ ओडिशा में आ पाता, इससे पहले ही कोरापुट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से नक्सलियों के टॉप लीडर को टारगेट करने के साथ ही उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिससे कुछ महीनों में ही पुलिस जवानों ने करीब 100 से अधिक नक्सलियों को मार गिराने के साथ ही 100 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे में बस्तर के नक्सली डर और अपनी जान बचाने के लिए छत्तीसगढ़ सीमा से लगे ओडिशा में पनाह ले रहे हैं, ऐसे में नक्सलियों के बड़े लीडर बसवाराजू की मौत के बाद नक्सलियों की पूरी टीम बिखर गई है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के नक्सली अपनी जान बचाने पड़ोसी सीमाओं में छुप कर अपनी जान बचाने में लगे हुए हैं। ओडिशा की कोरापुट पुलिस ने बॉर्डर पार करते हुए एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।



ये भी पढ़ें: नक्सलियों का नया दांव: ग्रामीणों के सहारे सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे माओवादी, शांति वार्ता की रणनीति


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed