{"_id":"6412ba6e6c8a2212680e11c6","slug":"jam-caused-by-overturning-of-a-trailer-full-of-clothes-in-kanger-valley-of-bastar-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: बस्तर के कांगेर घाटी में कपड़ों से भरा ट्रेलर पलटा, कई घंटे रहा जाम, तमिलनाडु से रायपुर जा रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: बस्तर के कांगेर घाटी में कपड़ों से भरा ट्रेलर पलटा, कई घंटे रहा जाम, तमिलनाडु से रायपुर जा रहा था
Thu, 16 Mar 2023 12:13 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:13 PM IST
सार
बस्तर के कांगेर घाटी में कपड़ों से भरा ट्रेलर पलटने से सड़क जाम हो गई। जिसके बाद राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कामानार व दरभा में वाहनों को रोका गया है।
विज्ञापन
बस्तर के कांगेर घाटी में कपड़ों से भरा ट्रेलर पलटने से लगा जाम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जगदलपुर के बस्तर जिले के दरभा मार्ग में बसे कांगेर घाटी में एक ट्रेलर वाहन पलटने से मार्ग जाम हो गया। जिसके बाद राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी ट्रेलर को सड़क से हटाया नहीं जा पाया। दरभा पुलिस के साथ ही आम-लोग वाहन को हटाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए दरभा थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया की तमिलनाडु से रायपुर जाने के लिए ट्रेलर निकला था। जो कपड़ों से भरा हुआ था। बुधवार को जैसे ही ट्रेलर कांगेर घाटी में पहुंची अचानक वाहन चला रहे चालक का नियंत्रण बिगड़ने से सड़क के बीचों बीच पलट गया। इस घटना के बाद दोनों ओर से आने वाली वाहनों का जाम लग गया। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर आ पहुंची।
विज्ञापन
जहां वाहन चालकों को कामानार व दरभा में ही रोक दिया गया। जबकि छोटे वाहन को तीरथगढ़, पखनार मार्ग से मार्ग परिवर्तित कर भेजा गया। करीब 2 बजे से लगे जाम के बाद से रात 10 बजे तक मार्ग को खोला नही जा पाया है। जहां पुलिस अभी भी ट्रेलर को हटाने में जुटी है।
विज्ञापन