{"_id":"63bd960d2dcaec6a5a015811","slug":"jagdalpur-crpf-jawan-missing-for-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: एक महीने से सीआरपीएफ जवान लापता, पत्नी और मासूम ने लोगों से मांगी सहायता, खाने के पड़े लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: एक महीने से सीआरपीएफ जवान लापता, पत्नी और मासूम ने लोगों से मांगी सहायता, खाने के पड़े लाले
Tue, 10 Jan 2023 10:15 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:15 PM IST
सार
जवान के लापता होने के बाद उनकी पत्नी हीना कटारिया अपने चार साल के बेटे के साथ उनकी तलाश में जुटी हुई है। हीना मध्यप्रदेश के रतलाम की रहने वाली है। जवान के लापता होने के बाद अब हीना और उनका चार साल का बेटा आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
crpf
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर में सीआरपीएफ 80 बटालियन के जवान निर्मल कटारिया पिछले एक महीने से लापता है उनके लापता होने व उनकी पत्नी की शिकायत के बाद बोधघाट थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है, लेकिन जवान के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल रहा है। जवान के लापता होने के बाद उनकी पत्नी हीना कटारिया अपने चार साल के बेटे के साथ उनकी तलाश में जुटी हुई है। हीना मध्यप्रदेश के रतलाम की रहने वाली है। जवान के लापता होने के बाद अब हीना और उनका चार साल का बेटा आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
आर्थिक तंगी भी ऐसी कि मंगलवार की शाम को इनके पास रात के खाने के लिए पैसे नहीं थे। इसके बाद लापता जवान की पत्नी ने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है देर शाम पत्नी की ओर से जारी किया गया मदद वाला मैसेज सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। मैसेज में पेटीएम में अपनी इच्छा के अनुरूप सहयोग करने की अपील लिखी हुई है। इधर लापता जवान के संबंध में बोधघाट पुलिस का कहना है कि जवान को ढूंढने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही जवान को ढूंढकर लाया जायेगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी जवान एक बार लापता हो चुका है तब सीआरपीएफ अफसरों ने जवान की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस उसे ढूंढकर लाई थी और अफसरों को सुपुर्द किया था। बताया जा रहा है कि घर पर आने के कुछ ही घंटों के बाद दोबारा से जवान लापता हो गया है। अफसरों का कहना है कि जवान पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव में है वह बार–बार लापता क्यों हो रहा है इसका पूरा खुलासा जवान के मिलने के बाद ही हो पायेगा।
विज्ञापन