फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Four people fell ill after eating poisonous vegetables in Jagdalpur

Chhattisgarh: जगदलपुर में जहरीला फुट्टू खाने से चार लोग बीमार, खाना खाते ही होने लगी उल्टी, मेकाज में भर्ती

Thu, 03 Jul 2025 10:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 10:23 PM IST
सार

जगदलपुर के लामनी ढोटापारा में एक परिवार के चार लोगों ने जहरीला फुट्टू खाने के बाद उल्टी होने पर मेकाज में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Four people fell ill after eating poisonous vegetables in Jagdalpur
मेकाज अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र के ग्राम लामनी ढोटापारा में रहने वाले एक ही परिवार के 4 लोगों ने एक साथ जहरीला फुट्टू खाने से बीमार हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। मशरूम को फुट्टू कहा जाता है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए अस्पताल सहायता केंद्र से जानकारी मिली कि लामनी के ढोटापारा निवासी सुकलदई अपने घर से लगे जंगल में गई हुई थी, जहां से उसने जहरीला फुट्टू को निकालने के बाद उसे घर लाकर बना दिया, जिसके बाद सुकलदई के साथ ही उसकी 18 वर्ष की बेटी खीरबति, रानी 9 वर्ष, बेटा अर्पित 5 साल ने फुट्टू की सब्जी को खाया, जहां खाने के बाद कुछ देर बाद सभी को उल्टी होने लगी। जिसके बाद सभी को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है, जहां सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अधिकतर गांव में यह देखने को मिलता है कि जंगल में उगने वाले कंद मूल से लेकर सब्जियों को तोड़ने के बाद घर लाकर सब्जी बना ली जाती है। जिससे परिवार के लोगों को अचानक से जहरीला सब्जी खाने के बाद उल्टियां होने लगती है। जिसके बाद परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed