फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Former Forest Minister Mahesh Gagda said Gothan scam should be probed by CBI on lines of fodder scam

CG News: चारा घोटाला की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में गौठान घोटाला, भाजपा के पूर्व वन मंत्री ने की सीबीआई जांच की मांग

Tue, 01 Aug 2023 10:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 01 Aug 2023 10:40 PM IST
सार

कांग्रेस सरकार ने गौठानों के नाम पर 1300 करोड़ का घोटला किया है। बीजेपी के पूर्व मंत्री ने सीएम बघेल की सरकार पर आरोप लगाया है। बिहार के चारा घोटाले की तर्ज पर ही इस गौठान घोटाला की जांच सीबीआई से कराई जाए।

विज्ञापन
Former Forest Minister Mahesh Gagda said Gothan scam should be probed by CBI on lines of fodder scam
पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा पीसी करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

र्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने गोठानों के नाम पर 1300 करोड़ रुपए के भारी दुरुपयोग और घोटाले का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया और मांग की है कि बिहार के चारा घोटाले की तर्ज पर ही इस गौठान घोटाला की जांच सीबीआई से कराई जाए। महेश गागड़ा ने दो टूक शब्दों में कहा कि गौ माता के नाम पर कांग्रेस की भ्रष्ट प्रदेश सरकार ने बिहार के चारा घोटाले से बड़ा घोटाला किया है। प्रदेश सरकार के इन तथाकथित गौठनों में न गाय है और न ही गोबर। 

विज्ञापन


महेश गागड़ा ने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रवार्ता में कहा कि गौठानों के नाम पर भी कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने सब्जबाग दिखाए, लेकिन न तो गौठानों में गायों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए और न ही गोबर से निर्मित खाद का कहीं अता पता है। महेश गागड़ा ने कहा कि हाल ही में 269 करोड़ रुपए के तो केवल गोबर घोटाले का खुलासा हुआ है और प्रदेश सरकार इस आरोप का जवाब तक विधानसभा में नहीं दे पाई। 
विज्ञापन


इससे साफ है कि प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में घोटाला करके प्रदेश के संसाधनों की लूट मचा रखी है। प्रदेश में चारों ओर गौठानों का बुरा हाल है और गौवंश बेहाल है। कांग्रेस ने गंगाजल को हाथ में लेकर कसम खाई थी कि उसकी प्रदेश सरकार ने न गंगा माता को छोड़ा और न गौमाता को छोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश गागड़ा ने भाजपा द्वारा हाल ही चलाए गए प्रदेश के 3,948 गौठानों तक पहुंचकर ‘पोल खोल अभियान’ की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी गौठानों में कहीं भी गाय नहीं है। अनेक जगह कांग्रेस की गुंडागर्दी सहते हुए, सत्ता की हिंसा आदि झेलते हुए भी कार्यकर्ताओं ने अपनी जान पर खेलकर प्रदेशभर से आंकड़े जुटाए हैं। कई जगह तो मीडिया के कैमरे के सामने भी कांग्रेसियों ने मारपीट की। 

भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला भी किया। फिर भी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को पूरा किया और पाया कि हमने जितना सोचा था, गौठानों के हालात उससे भी अधिक भयावह हैं। बदइंतजामी का आलम यह है कि अक्तूबर 2022 में सिर्फ 3 गोठानों में 150 गौ माताओं ने भूख, प्यास और घुटन के चलते दम तोड़ा।

मुख्यमंत्री बघेल के अपने विधानसभा क्षेत्र के अचानकपुर गोठान में ही 25 गायों की हत्या हुई। इसी तरह आदर्श दर्जा प्राप्त सचादुर गौठान से रातो-रात हिस्ट्रीशीटर गौ तस्करों ने 40 से 50 गायों की चोरी को अंजाम दिया। यह बेहद शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में गायों की हत्या हो रही है और गृहमंत्री के क्षेत्र में गौ माता की चोरी हो रही है। जहां 40 से ज्यादा गोवंश के गौठान से चोरी होने की पुलिस चौकी में शिकायत की गई है।

महेश गागड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार गौठानों के नाम पर चाहे जितना ढोल पीट रही हो, लेकिन सच्चाई यह है कि प्रदेश में 9,290 गौठान का दावा है, परंतु 2023-24 में 175 करोड़ की बजट राशि लेने वाली इन गौठानों में से 80 फीसदी गौठानों में गाय रहती ही नहीं। प्रत्येक गौठान में 300 गाय रखने का नियम है। सीएम भूपेश ने कहा कि गर्मी में गाय कहीं और चली जाती हैं, पर अब तो बरसात चालू हो चुकी है। फिर भी निरीक्षण के दौरान हमें गाय नहीं मिली। रोका-छेका का जमीनी सच यह है कि गायें आज भी सड़कों पर दिखाई पड़ रही है। 

महेश गागड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा गांवों के विकास के लिए भेजी गई राशि में भूपेश सरकार ने गौठानों के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया है। प्रदेश सरकार ने दो रुपए किलो की दर से गोबर खरीदकर उसे 10 रुपए प्रति किलो की दर से घटिया वर्मी कंपोस्ट के नाम पर किसानों को बेचा गया। गागड़ा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में निर्मित गोठानों में मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी की व्यवस्था, शेड की व्यवस्था, चारा की व्यवस्था, गोबर खरीदी-बिक्री की व्यवस्था और गोबर से वर्मी खाद बनाने की व्यवस्था की कमी के चलते ग्रामीणों की आय में वृद्धि के लिए गौठान बनाने वाली सरकार के सभी दावे केवल झूठ के पुलिंदे और कागजी ही हैं। बस्तर के दूरस्थ वन ग्रामों में तो स्थिति और भी गंभीर है। बस्तर के गोठानों में भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि वहां गोठानों को केवल भूमि घेरने के लिए उपयोग किया जा रहा है। प्रति गोठान 8 लाख 19 हजार रुपए खर्च करने के बावजूद भी ऐसा कोई ढांचा गोठानों में दिखाई नहीं दिया।


महेश गागड़ा ने कहा कि भाजपा इस पूरी रिपोर्ट को कम्पाइल कर तमाम जांच एजेंसियों को भेजेगी और यह पुरजोर मांग करती है कि चारा घोटाले की तर्ज पर ही इस घोटाले की सीबीआई जांच की जाए। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, श्रीनिवास राव मद्दी, योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, उमाकांत सिंह, रजनीश पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी, अविनाश श्रीवास्तव, दिनेश पाणिग्रही मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed