फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   five killed Naxalites have been identified two women and three male Maoists were killed in Jagdalpur

Jagdalpur: मारे गए पांचों नक्सलियों की हुई शिनाख्त, दो महिला और तीन पुरूष माओवादी हुए थे ढेर

Wed, 08 Jan 2025 03:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 08 Jan 2025 03:39 PM IST
सार

दंतेवाड़ा पुलिस ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र के मुठभेड़ में मारे गयें नक्सलियों की पहचान पूरी हो गई है।

विज्ञापन
five killed Naxalites have been identified two women and three male Maoists were killed in Jagdalpur
नक्सलियों के बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दिनों पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें पुलिस जवानों ने पांच नक्सलियों के मार गिराया था। जिसमें 2 महिला व 3 पुरुष शामिल थे, पुलिस ने मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त करते हुए उनके ऊपर 21 लाख का इनाम होने की बात बताई।

विज्ञापन

 
दंतेवाड़ा पुलिस ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र के मुठभेड़ में मारे गयें नक्सलियों की पहचान पूरी हो गई है, मारे गये नक्सलियों की पीपीसीएम, पीएलजीए प्लाटून नंबर 32 के सदस्य देवसिंह, दिनेश, सुमती उर्फ कमला उर्फ कविता, सुकमती एवं गट्टाकाल मिलिशिया कमाण्डर महेश उर्फ लच्छू पुंगाटी के रूप में पहचान हुई है, मारे गये नक्सलियों पर कुल 21 लाख के ईनाम शामिल था,  पुलिस को नक्सलियों के पास से 01 नग  एके-47, 2 नग एसएलआर, 1 नग 8 एमएम रायफल, 1 नग 12 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने बताया गया कि दंतेवाड़ा, नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र जंगल पहाड़ी में नक्सली संगठन सीपीआई (एम) के सदस्य, माड़ डिविजन कमेटी, पीएलजीए प्लाटून नम्बर 32 एवं इन्द्रावती एरिया कमेटी इत्यादि के शीर्ष नक्सलियों की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान पर पुलिस टीम निकली थी, संयुक्त अभियान में जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर, कोंडागांव की डीआरजी एवं एसटीएफ शामिल थी, 3 जनवरी को जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर, कोण्डागांव की डीआरजी एवं एसटीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सली की सूचना पर अबूझमाड़ क्षेत्र में गई हुई थी, 4 जनवरी के ग्राम गट्टाकाल के जंगल पहाड़ में पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो देर रात तक लगातार चलती रही, फायरिंग बंद होने पर सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर 2 महिला एवं 3 पुरूष नक्सली कुल 5 वर्दीधारी नक्सलियों का शव बरामद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारे गये नक्सलियों के नाम 
1.देवसिंह, पद- पी.पी.सी.एम. प्लाटून नम्बर 32 सदस्य, (05 लाख ईनामी) पता- जिला बीजापुर
2. दिनेश, पद- पी.पी.सी.एम. प्लाटून नम्बर 32 सदस्य, (05 लाख ईनामी) पता- दक्षिण बस्तर। 
3. सुमती उर्फ कमला उर्फ कविता, पद- पी.पी.सी.एम. प्लाटून नम्बर 32 सदस्य, (05 लाख ईनामी) पता- करांचा तहसील अहेरी जिला गढ़चिरौली, महाराष्ट्र। 
4. सुकमती, पद- पी.पी.सी.एम. प्लाटून नम्बर 32 सदस्य, (05 लाख ईनामी) पता- जिला बीजापुर। 
5 महेश उर्फ लच्छू पुंगाटी, पद- गट्टाकाल मिलिशिया कमाण्डर, (01 लाख ईनामी) पता- मेटावाड़ा

ये समान हुआ जब्त
1.    एके-47 - 01 नग एवं 20 नग राउण्ड और मैग्जीन 02 नग।
2.    एसएलआर - 02 नग एवं 35 नग राउण्ड और मैग्जीन 04 नग।
3.    8 एम.एम रायफल - 01 नग एवं 07 नग राउण्ड और मैग्जीन 08 नग।
4.    12 बोर रायफल 01 नग।
5.    भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने कहा कि नक्सली संगठन के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई विकल्प नही बचा है, इसलिए नक्सली संगठन से अपील है कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्यधारा जुडे़ अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed