फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Father who went out to link son's Aadhaar dies in road accident

Jagdalpur: बेटे का आधार लिंक कराने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल

Tue, 11 Jul 2023 11:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 11 Jul 2023 11:27 AM IST
सार

जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के गांव सालेपाल में रहने वाला किसान अपने बेटे का आधार लिंक कराने घर से साइकिल में निकला था कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Father who went out to link son's Aadhaar dies in road accident
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के गांव सालेपाल में रहने वाला किसान अपने बेटे का आधार लिंक कराने घर से साइकिल में निकला था कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेकाज ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि सालेपाल तुमपानीपारा निवासी बामन पोयामी पिता भाजी 28 वर्ष सोमवार को अपने पांच वर्षीय बेटे रितेन का आधार कार्ड लिंक कराने के लिए सुबह आठ बजे साइकिल पर सवार होकर तोकापाल के लिए निकला हुआ था। अचानक बड़े आरापुर के पास सुबह करीब नौ बजे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए तोकापाल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे मेकाज रेफर किया गया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed