{"_id":"64ae39d56eac0afd2b0be264","slug":"farmer-killed-in-bull-attack-in-jagdalpur-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: बैल ने किसान के पेट में मारा सींग, उपचार के दौरान हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: बैल ने किसान के पेट में मारा सींग, उपचार के दौरान हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 12 Jul 2023 10:57 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 12 Jul 2023 10:57 AM IST
सार
कोंडागांव के छोटे भीरावंड में रहने वाले एक युवा किसान को खेत में काम करने के दौरान बैल ने सींग मार दिया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोंडागांव के छोटे भीरावंड में रहने वाले एक युवा किसान को खेत में काम करने के दौरान बैल ने सींग मार दिया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए मृतक अगेश कुमार पोयाम के पिता पंचराम ने बताया कि सोमवार को मृतक के साथ भाई व पिता खेत में धान लगाने के लिए खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान अगेश के द्वारा काम करने के समय बैल के गले में बंधी रस्सी खुल गई। जिसे बांधने के दौरान बैल ने अगेश के पेट में सींग मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन