फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   During the event of Vikasit Chhattisgarh ceiling fell on the head of a student victim admitted in hospital in

जगदलपुर: विकसित छत्तीसगढ़ के आयोजन के दौरान छात्रा के सिर पर गिरी सीलिंग फॉल्स, अस्पताल में भर्ती पीड़िता

Tue, 09 Sep 2025 05:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 Sep 2025 05:23 PM IST
सार

जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित पीजी कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलेज में विकसित छत्तीसगढ़ का रजत जयंती मनाया जा रहा था कि उसी दौरान सेमिनार हाल में लगे सिलिग फाल्स एक छात्रा के ऊपर गिर पड़ा।

विज्ञापन
During the event of Vikasit Chhattisgarh ceiling fell on the head of a student victim admitted in hospital in
अस्पताल में भर्ती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित पीजी कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलेज में विकसित छत्तीसगढ़ का रजत जयंती मनाया जा रहा था कि उसी दौरान सेमिनार हाल में लगे सिलिग फाल्स एक छात्रा के ऊपर गिर पड़ा, इस हादसे में छात्रा के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, वही इस घटना से कॉलेज प्रशासन के द्वारा की जा रही लापरवाही भी सामने आई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह पीजी कॉलेज में रजत जयंती के उपलक्ष्य पर विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का आयोजन किया जा रहा था, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्रीनिवास राव मद्दी अध्यक्ष बेवरेजेस कॉपोरेशन, मुख्य वक्ता के रूप में शिव नारायण पांडेय भूतपूर्व सदस्य छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग व सासंद प्रतिनिधि आंनद मोहन मिश्रा को आमंत्रित किया गया था, पीजी कॉलेज परिसर के हॉल में कार्यक्रम के दौरान अचानक से हॉल में लगा सिलिग फॉल्स बीए प्रथम वर्ष की छात्रा चांदनी कावड़े के सिर पर आ गिरा, इस घटना में छात्रा के सिर में गंभीर चोट आई, खून निकलता देख छात्रा को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, वही इस घटना की जानकारी लगते ही एनएसयूआई कार्यकर्ता कॉलेज आ पहुँचे और प्रबंधन की लापरवाही को लेकर हंगामा भी किया, इस मामले में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विशाल खम्बारी ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि परिसर में सुरक्षा इंतज़ाम नाकाफी हैं, जिसके कारण ऐसी घटनाएँ हो रही हैं, एक ओर तो विकसित भारत की बात करते हुए आगे बढ़ने की बात कह रहे है वही दूसरी ओर 2025 में ही कॉलेज में चल रही इस कार्यक्रम में एक छात्रा घायल हो जा रही है।
विज्ञापन


एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो आंदोलन के लिए वे बाध्य होंगे।मामले को लेकर पीड़ित छात्रा के परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है, उनका कहना था कि केवल शो ऑफ करने के लिए छत के ऊपर सिलिग फॉल्स लगाया गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ है,इस मामले को लेकर जब कॉलेज के प्राचार्य अनिल श्रीवास्तव को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नही उठाये, साथ ही इस मामले को लेकर किसी भी तरह से कोई प्रतिकिया नही दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed