फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Dozens of people from Naxal-affected Koleng join Congress

Bastar: नक्सल प्रभावित कोलेंग के दर्जनों लोगों ने छोड़ा CPI और BJP का साथ, थामा कांग्रेस का दामन

Mon, 20 Feb 2023 07:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बस्तर
अमर उजाला नेटवर्क, बस्तर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 20 Feb 2023 07:18 PM IST
सार

इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद बस्तर दीपक बैज ने कहा की हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर आज संवेदनशील वनांचल क्षेत्र कोलेंग के दर्जनों लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
Dozens of people from Naxal-affected Koleng join Congress
कांग्रेस में शामिल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित हो कर वनांचल कोलेंग के दर्जनों लोग सीपीआई और भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद बस्तर दीपक बैज ने कहा की हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर आज संवेदनशील वनांचल क्षेत्र कोलेंग के दर्जनों लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं। सांसद ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की तारीफ करते हुए कहा की पूर्व के विधायक जहां एक बार भी कोलेंग नहीं आए होंगे, आपके विधायक 8-10 बार कोलेंग आ चुके हैं और इस क्षेत्र को हर बार कुछ ना कुछ सौगात दी है। 

विज्ञापन


विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सभी लोगों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों का परिणाम है कि आज विपक्षी दलों के लोग भी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने सभी नेताओं से कांग्रेस की रीति-नीति के अनुसार कार्य करने की अपेक्षा की। इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज के साथ विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, जनपद सदस्य सोनमती ,सोनारी नाग सरपंच कोलेंग, राम सिंह सरपंच मुण्डागढ, सम्पा नाग, सरपंच छिंदगुड, सहदेव बली बघेल, सुखदेई बघेल सरपंच कांदानार, हडमा राम उप सरपंच, बीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, महादेव नाग, तारा बेंजाम, जयदेव नाग, दिनेश यदु,अमजद खान, संतोष सिंह, हेमू उपाध्याय, अवधेश झा, अनुराग महतो,सोनारू, हिरमा राम, बुलकू राम, चंद्र साय, ज्ञानेन्द्र चौहान, रवि चौहान, राधा मोहन दास, सोमधर, कार्तिक एवं बड़ी संख्या में गांव वाले उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed