फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   dog saved life of itbp jawans from pressure ied in chhattisgarh narayanpur

वफादारी निभाने कुत्ते ने दी जान: गश्त के दौरान प्रेशर बम पर जा बैठा, बस्तर में ब्लास्ट से बचे ITBP जवान

Thu, 16 Feb 2023 01:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 16 Feb 2023 01:42 PM IST
सार

जवान मनोज ने बताया कि आज जब गश्त पर थे, तब वह कुत्ता भी उनके साथ था। जब ITBP के जवान घटनास्थल पर पहुंचे, तब कुत्ता बम के करीब गया और उसके ऊपर बैठ गया। इससे बम में धमाका हुआ और उसकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
dog saved life of itbp jawans from pressure ied in chhattisgarh narayanpur
जवानों की जान बचाने कुत्ते ने दे दी जान। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुत्ते हमेशा से अपनी वफादारी के लिए जाने जाते हैं। अपने मालिक की जान बचाने वो खुद की भी परवाह नहीं करते। सुरक्षा बलों के ट्रेंड डॉग अक्सर हादसों के शिकार भी होते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में वफादारी की नई मिसाल सामने आई है। जिस कुत्ते को जवान आते-जाते कुछ खाने को दे देते थे, उसने उनके लिए अपनी जान दे दी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों के साथ गश्त के दौरान नक्सलियों के लिए लगाए प्रेशर आईईडी पर कुत्ता जाकर बैठ गया। इसी दौरान ब्लास्ट हुआ। इसमें कुत्ते के चीथड़े उड़ गए और जवानों की जान बाल-बाल बच गई। 

विज्ञापन




पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धनोरा थाना क्षेत्र में बुधवार को ITBP के जवानों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। इस दौरान गांव का ही एक कुत्ता भी उनके साथ चल रहा था। जब जवान हिकपोल और टेकानार के जंगल में पहुंचे थे, तभी कुत्ता वहां नक्सलियों के लगाए गए बम के ऊपर जाकर बैठ गया। इसके चलते प्रेशर बम में तेज धमाका हुआ। घटना में कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चपेट में आने से एक जवान मनोज यादव घायल हो गया। उसे हल्की चोट आई है। घटना के बाद अन्य जवानों ने घायल मनोज को अस्पताल पहुँचाया।
विज्ञापन




पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुत्ते को जवान अक्सर खाना दे दिया करते थे। पिछले कुछ समय से गश्त के दौरान कुत्ता भी जवानों के साथ जाने लगा था। जवान मनोज ने बताया कि आज जब गश्त पर थे, तब वह कुत्ता भी उनके साथ था। जब ITBP के जवान घटनास्थल पर पहुंचे, तब कुत्ता बम के करीब गया और उसके ऊपर बैठ गया। इससे बम में धमाका हुआ और उसकी मृत्यु हो गई। बम से निकले छर्रे से मनोज घायल हो गए। मनोज ने कहा कि कुत्ते के कारण उनकी और अन्य जवानों की जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed