फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   dead body of a woman missing for three months was found hanging in the forest of Jhepra

Jagdalpur: तीन महीने से महिला थी गायब, झेपड़ा के जंगलों में फंदे पर लटका मिला शव, गल चुकी थी पूरी बॉडी

Fri, 03 Mar 2023 01:10 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 01:10 PM IST
सार

बस्तर से तीन महीने से लापता महिला का शव जंगल में सड़ी-गली हालत में फंदे से लटका मिला। महिला के परिवार वालों ने कपड़ों से उसकी पहचान की। 22 नवबर से महिला लापता थी जिसे पुलिस खोज रही थी।

विज्ञापन
dead body of a woman missing for three months was found hanging in the forest of Jhepra
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जगदलपुर के बस्तर जिले के दुबे उमर गांव स्थित झेपड़ा जंगल में एक महिला की सड़ी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की लाश फंदे में लटके हुए पाई गई, मामले की सूचना मिलते ही बस्तर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं, महिला की शिनाख्त घाटलोहगा निवासी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

 
जानकारी देते हुए बस्तर थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को बताया की दुबे उमर गांव के झेपड़ा जंगल में एक महिला की सड़ी-गली लाश फंदे पर लटकी हुई है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए महिला की शिनाख्त शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को महिला की शिनाख्त घाटलोहगा निवासी नीरवती 40 वर्ष के रूप में हुई। वहीं, जांच के दौरान पुलिस को पता चला की महिला की दिमागी हालत करीब एक वर्ष  से खराब चल रही थी। 
विज्ञापन


महिला के द्वारा 2 शादी किए जाने की बात भी सामने आई। महिला  अपने दोनों पति को छोड़कर अपनी 20 वर्षीय बेटी के साथ भाई कवल बघेल के साथ घाटलोहगा में रह रही थी। 22 नवंबर को महिला घर में किसी को कुछ बताए बिना चली गई। महिला के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जहां महिला का कोई भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने इसकी रिपोर्ट बस्तर थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस भी लगातार महिला की तलाश कर रही थी। महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाया, परिजनों ने महिला की साड़ी, चूड़ी, सामान, कपड़ा आदि से उसकी पहचान की। लेकिन महिला की शिनाख्त के लिए डीएनए कराने की बात भी कही गई है,। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed