फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   crpf jawans got food poisoning after eating chhole-bhature in dantewada

CRPF जवानों को फूड प्वाइजनिंग: 25 जवान दंतेवाड़ा के अस्पताल में भर्ती, छोले-भटूरे खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

Sun, 19 Feb 2023 06:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Feb 2023 06:03 PM IST
सार

पहले कैंप में ही जवानों का उपचार करने का प्रयास किया गया, लेकिन हालत ठीक होती नहीं देख उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां जवानों में फूड प्वाइजनिंग मिली। फिलहाल जवानों की हालत ठीक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
crpf jawans got food poisoning after eating chhole-bhature in dantewada
तबीयत खराब होने के बाद जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शनिवार रात सीआरपीएफ के 25 जवानों की तबीयत खराब हो गई। फूड प्वाइजनिंग होने से इन जवानों को एनएमडीसी अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जवानों ने रात में छोले-भटूरे खाए थे। इसके बाद एक-एक कर सभी को पेट दर्द और उल्टी-दस्त होने लगे। फिलहाल 20 जवानों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बाकी का उपचार जारी है। 

विज्ञापन


दंतेवाड़ा जिले के नरेली हेटक्वार्टर में रह रहे सीआरपीएफ 230 बटालियन के जवानों ने रात में खाना खाया। इसके बाद 25 जवानों की तबीयत खराब हो गई। पहले कैंप में ही उनका उपचार करने का प्रयास किया गया, लेकिन हालत ठीक होती नहीं देख उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां जवानों में फूड प्वाइजनिंग मिली। बताया जा रहा है कि खाना खाने के आधे घंटे बाद ही जवानों की तबीयत खराब होने लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed