{"_id":"6482c710e9cded44a30ed508","slug":"crpf-jawan-died-during-treatment-at-medical-college-dimrapal-2023-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: मेकाज में हुई सीआरपीएफ जवान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: मेकाज में हुई सीआरपीएफ जवान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 09 Jun 2023 12:00 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, दगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:00 PM IST
सार
दंतेवाड़ा में 111 बटालियन सीआरपीएफ में आरक्षक के पद में पदस्थ परवीन यादव (32) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परवीन यादव यूपी के आजमगढ़ जिले के ग्राम पोस्ट चंदई थाना रानीकिसाय का रहने वाला था। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में उपचार के लिए भर्ती सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई है। जिसके बाद साथ आए अधिकारियों ने जवान के शव का पीएम करवाने के बाद गृह ग्राम के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए मेकाज पुलिस ने बताया कि दंतेवाड़ा में 111 बटालियन सीआरपीएफ में आरक्षक के पद में पदस्थ परवीन यादव 32 वर्ष निवासी ग्राम पोस्ट चंदई थाना रानीकिसाय जिला आजमगढ़ यूपी, जिन्हें बीमारी के चलते पांच जून को उपचार के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां खराब स्थिति को देखते हुए उन्हें मेकाज रेफर किया गया था। उपचार के दौरान परवीन ने दम तोड दिया।
विज्ञापन