फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Contract doctor alleges that Additional Collector used indecent language

'मुंह उठाकर चले जाते हैं': क्वार्टर मांगने पर भड़के एडिशनल कलेक्टर, महिला डॉक्टर से अभद्र व्यवहार; जानें मामला

Mon, 30 Jun 2025 07:52 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 30 Jun 2025 07:52 AM IST
सार

जगदलपुर के नारायणपुर में संविदा वरिष्ठ शिशु रोग डॉक्टर के रूप में काम कर रही महिला डॉक्टर ने एडिशनल कलेक्टर पर आरोप लगया है। महिला डॉक्टर का कहना है कि एडिशनल कलेक्टर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
Contract doctor alleges that Additional Collector used indecent language
हड़ताल पर डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारायणपुर जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां संविदा पर कार्यरत वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जयश्री साहू ने अतिरिक्त कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पंचभाई पर अमर्यादित व्यवहार और अपमानजनक भाषा का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


डॉ. साहू ने ट्रांजिट हॉस्टल में रिक्त आवास की मांग की थी, जिसके जवाब में कलेक्टर ने कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें चैंबर से भगा दिया। इस घटना का वीडियो डॉ. साहू ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद छत्तीसगढ़ इन सर्विस डॉक्टर एसोसिएशन (सीआईडीए) और अन्य डॉक्टरों में रोष फैल गया। 
विज्ञापन


डॉ. जयश्री साहू, जो नक्सल प्रभावित नारायणपुर में सेवानिवृत्ति के बाद संविदा पर सेवा दे रही थीं, ने किराए के मकान में रहते हुए आवास की मांग की थी। अतिरिक्त कलेक्टर ने उनके आवेदन को अस्वीकार करते हुए कथित तौर पर कहा, “कहा-कहा के डॉक्टर मुंह उठाकर चले आते हैं, मेरे बस में हो तो सभी डॉक्टरों को क्वार्टर से निकाल दूं, 2 कोड़ी के डॉक्टर हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के विरोध में पिछले 4 दिनों से ओपीडी बंद है, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। सीआईडीए ने 1 जुलाई (डॉक्टर्स डे) को दूसरी पाली की ओपीडी का बहिष्कार करने और एनएचएम स्टाफ की सेवा समाप्ति के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की है।जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने ब्लैक रिबन बांधकर और रक्तदान के माध्यम से विरोध जताने का फैसला किया है।


डॉ. साहू का समर्थन करने वाले कई डॉक्टरों की संविदा सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं, जिससे डॉक्टर समुदाय में और आक्रोश बढ़ा है। यह मामला गंभीर प्रशासनिक और नैतिक मुद्दों को उठाता है। डॉक्टरों की हड़ताल और ओपीडी बंद होने से मरीजों को हो रही असुविधा चिंता का विषय है। सीआईडीए और जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने इस घटना को लेकर कड़ा रुख अपनाया है और एक जुलाई को विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed