फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Collector held a meeting with officials regarding security arrangements in Jagdalpur

Jagdalpur: कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए जरूरी दिशा निर्देश

Tue, 16 Jan 2024 06:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 Jan 2024 06:03 PM IST
सार

कलेक्टर ने कहा कि दीपोत्सव के दौरान भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी के आगमन की व्यवस्था, 22 जनवरी को विभिन्न आयोजन में बाइक रैली, भव्य शोभा यात्रा, मंदिरों में भीड़, रामायण मंडली का कार्यक्रम शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा।

विज्ञापन
Collector held a meeting with officials regarding security arrangements in Jagdalpur
कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले दीपोत्सव 22 जनवरी की विभिन्न कार्यक्रम, मुख्यमंत्री का संभावित प्रवास और अन्य मंत्रियों का जिले में प्रवास सहित लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में चर्चाकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर विजय ने पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह का लॉ एंड ऑर्डर की पहली बैठक में स्वागत किया।

विज्ञापन

 

कलेक्टर ने कहा कि दीपोत्सव के दौरान भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी के आगमन की व्यवस्था, 22 जनवरी को विभिन्न आयोजन में बाइक रैली, भव्य शोभा यात्रा, मंदिरों में भीड़, रामायण मंडली का कार्यक्रम शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके अलावा लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के तहत विधानसभा चुनाव के दरमियान हुई कमीपेशी को दूर कर अन्य व्यवस्था में राजस्व और पुलिस के अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने पर चर्चा की। साथ ही विकासखंड स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजन के संबध में निर्देश दिए। 

विज्ञापन

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यहां की चुनौती का सभी को मिलकर सामना करना है। सभी अधिकारी अलर्ट मोड में रहें, सूचना संकलन पर अधिक जोर दें। अप्रत्याशित घटनाओं के लिए हमेशा तैयार रहें। उन्होंने कहा कि सभी मैदानी अधिकारी आयोजकों से सतत संपर्क कर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के मापदंडों का पालन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीपी बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंबुरकर, महेश्वर नाग, योगेश देवांगन, सीएसपी विकास कुमार सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और पुलिस, तहसीलदार और थाना प्रभारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed