फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Collector discussed about cleanliness mission said garbage is ours we need to manage it in Jagdalpur

Jagdalpur: स्वच्छता मिशन को लेकर कलेक्टर ने की परिचर्चा, बोले- कचरा हमारा, हमें ही प्रबंधन करने की जरूरत

Wed, 06 Dec 2023 07:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 06 Dec 2023 07:41 PM IST
सार

कलेक्टर बुधवार को टाउन हॉल परिसर में एसएलआरएम व स्वच्छता मिशन से संबंधित महिला समूह की सदस्यों (स्वच्छता दीदी) से परिचर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम हरेश मंडावी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
Collector discussed about cleanliness mission said garbage is ours we need to manage it in Jagdalpur
स्वच्छता मिशन को लेकर कलेक्टर ने की परिचर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि स्वच्छता की महत्ता को बहुत कम लोग समझते हैं। शहर को स्वच्छ रखने में स्वच्छता दीदियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वच्छता दीदी द्वारा की जा रही कचरा प्रबंधन के माध्यम से शहर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ स्वच्छता दीदियों की मानदेय के अतिरिक्त अपशिष्ट पदार्थों से समूह के सदस्यों की अतिरिक्त आय को बढ़ाना भी जरूरी है। इसके लिए दीदियों को कचरा प्रबंधन में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। साथ ही सोर्स सेग्रीगेशन के लिए नागरिकों को गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग रखने हेतु जागरूक करना भी जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि शहर हमारा, कचरा भी हमारा और हमें ही प्रबंधन करने की जरूरत है, कचरा को आय का साधन मानते हुए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन

 


कलेक्टर बुधवार को टाउन हॉल परिसर में एसएलआरएम व स्वच्छता मिशन से संबंधित महिला समूह की सदस्यों (स्वच्छता दीदी) से परिचर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम हरेश मंडावी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

 

परिचर्चा में स्वच्छता दीदियों ने कलेक्टर और आयुक्त नगर निगम के समक्ष अपनी समस्या और मांग रखी। कलेक्टर ने कचरा कलेक्शन में एसएलआरएम सेंटर के महत्व को बताते हुए कहा कि दो सप्ताह में सभी सेंटरों में 11 लाख 75 हजार से अधिक राशि की कमाई अपशिष्ट पदार्थों से की है। उन्होंने अंबिकापुर का कचरा प्रबंधन मॉडल और वहां के रोल मॉडल स्वच्छता दीदी शशीकला सिन्हा का उल्लेख करते हुए जगदलपुर की महिला समूह को प्रोत्साहित किया। साथ ही कचरा प्रबंधन के लिए प्रशासन द्वारा बाबू सेमरा में एमआरएफ सेंटर संचालित करने के संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed