फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   CM spoke on phone with mother of CRPF Bastariya Battalion soldier Premika Dugga in Jagdalpur

Jagdalpur: सीएम ने सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा की मां से फोन पर किया संवाद

Wed, 20 Nov 2024 05:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 20 Nov 2024 05:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिले के सेड़वा में स्थित सीआरपीएफ की 241वीं बटालियन में 18 नवम्बर को रात बिताने के बाद जवानों से मुलाकात की। इस मौके पर बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा की माताजी मोतीबाई से मोबाईल से संवाद किया।

विज्ञापन
CM spoke on phone with mother of CRPF Bastariya Battalion soldier Premika Dugga in Jagdalpur
जवान की मां से सीएम से किया फोन पर संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिले के सेड़वा में स्थित सीआरपीएफ की 241वीं बटालियन में 18 नवम्बर को रात बिताने के बाद जवानों से मुलाकात की। इस मौके पर बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा की माताजी मोतीबाई से मोबाईल से संवाद किया। मुख्यमंत्री साय ने जवान की माता को बताया कि हम इस बटालियन में जवानों और अधिकारियों के साथ रात रुके, ये जवान देश-प्रदेश की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। 

विज्ञापन


सीएम ने जवान की मां से तबीयत की जानकारी ली साथ ही धान कटाई और खेती बाड़ी की स्थिति के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नारायणपुर आने पर आपके घर आएंगे तो चापड़ा चटनी खिलायेंगे। 
विज्ञापन


प्रमिका दुग्गा ने बताया कि बस्तरिया बटालियन में 2017 में उनका चयन हुआ था। प्रमिका मूलतः नारायणपुर जिले के ग्राम पालकी है, उन्होंने 12 तक की शिक्षा ग्रहण की है । इससे पहले सुकमा जिले के इंजराम 219 बटालियन, कोंटा 217 बटालियन, अंदरूनी क्षेत्रों में सेवा देने के उपरांत अभी सेडवा 241 बटालियन में पदस्थ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed