{"_id":"6725ba1e359135e8b8024df1","slug":"chhattisgarh-theft-in-mobile-shop-in-jagdalpur-on-diwali-night-cctv-2024-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: दिवाली के दूसरे दिन जगदलपुर में शॉप में चोरी, कैमरे में कैद हुई चोरों की हरकत, देखें Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: दिवाली के दूसरे दिन जगदलपुर में शॉप में चोरी, कैमरे में कैद हुई चोरों की हरकत, देखें Video
Sat, 02 Nov 2024 11:05 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:05 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में दिवाली के दूसरे दिन चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाया। मोबाइल की दुकान में चोरी करते हुए उनकी ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
दुकान में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर के कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में स्थित मोबाइल दुकान को चोरों ने बीती रात अपना निशाना बनाते हुए नगदी रुपये के साथ ही 25 से 30 नग मोबाईल फोन भी चोरी करके ले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि केशकाल बस स्टैंड में स्थित गांधी मोबाइल दुकान में बीती रात को दो अज्ञात चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान में पहुंचे और शटर को तोड़कर अंदर गए। जहां चोरों ने करीब 15 से 20 हजार रुपये नगदी के साथ ही 20 से 25 नग मोबाइल फोन चुरा कर ले गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी सुबह पता चली। जिसके बाद केशकाल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया। जहां दो युवक दिखाई दे रहे हैं, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं दुकानदार की मानें तो चोरों ने करीब चार से पांच लाख रुपये के फोन चोरी किए हैं।
विज्ञापन