{"_id":"656030ce9a1754f03907d3c5","slug":"chhattisgarh-s-narayanpur-naxalites-did-ied-blast-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, दो ग्रामीणों की हुई मौत और एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, दो ग्रामीणों की हुई मौत और एक घायल
Fri, 24 Nov 2023 10:42 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 24 Nov 2023 10:42 AM IST
सार
नारायणपुर जिले के बड़े डोंगर थाना क्षेत्र के लोडिंग प्वाइंट पहाड़ी में शुक्रवार की सुबह नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी के चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई, वहीं एक ग्रामीण घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारायणपुर जिले के बड़े डोंगर थाना क्षेत्र के लोडिंग प्वाइंट पहाड़ी में शुक्रवार की सुबह नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी के चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई, वहीं एक ग्रामीण घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस को नौ बजे सूचना मिली की आमदई खदान के लोडिंग प्वाइंट में नक्सलियों के द्वारा प्रेशर बम को लगाया था, आज सुबह गांव के कुछ लोग वहां से गुजरने के दौरान एक ग्रामीण का पैर आईईडी के ऊपर आ जाने से ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा घायल को पास के ही एक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे ग्रामीण का शव भी बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा एक ग्रामीण के घायल होने की जानकारी पुलिस को मिली है।
विज्ञापन