फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh Police arrested three suppliers of Naxalites along with two thousand notes and bike in dantewada

नक्सलियों के सप्लायर गिरफ्तार: दो-दो हजार के नोट, बिना नंबर की बाइक सहित अन्य सामान ले जा रहे थे पहुंचाने

Sun, 11 Jun 2023 08:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Jun 2023 08:26 PM IST
सार

पुलिस ने उनके पास बोरी की तलाशी ली तो उसमें से नक्सल सामग्री बरामद हुई। वहीं विक्की गोयल के पास नक्सलियों का भेजा पत्र मिला। जिसमें सामान खरीदने के लिए दो लाख रुपये भेजने सहित अन्य बातें लिखी थीं। 

विज्ञापन
chhattisgarh Police arrested three suppliers of Naxalites along with two thousand notes and bike in dantewada
पुलिस गिरफ्त में नक्सलियों के सामान सप्लायर आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस ने नक्सलियों के तीन सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से दो-दो हजार रुपये के नोट, बिना नंबर की बाइक सहित एक लाख आठ हजार रुपये व अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपी ये सारा सामान लेकर नक्सलियों को पहुंचाने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


शहीदी सप्ताह के लिए मंगवाया था सामान
पुलिस को सूचना मिली थी कि, नक्सली 28 जुलाई से 3 अगस्त तक मनाए जाने वाले शहीदी सप्ताह के लिए सामान मंगवाया है। इसे लेकर 10 जून को सहयोगी नक्सली मल्लेश तक पहुंचाने वाले हैं। इस पर पुलिस ने गीदम-बीजापुर नेशनल हाईवे स्थित बीआरओ. चौक कारली के पास चेकिंग शुरू की। तभी गीदम तरफ से एक काले रंग की बिना नम्बर की बाइक पर तीन लोग सफेद बोरे में सामान लेकर बीजापुर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन




नक्सलियों का लिखा पत्र भी बरामद
पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार तेजी से भागने लगे। पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर तीनों व्यने अपने नाम गीदम निवासी विकेष उर्फ विक्की गोयल, भैरमगढ़ निवासी बलराम तामों और बिहार हाल पता भैरमगढ़ निवासी सुमित दीक्षित उर्फ छोटू बताया। पुलिस ने उनके पास बोरी की तलाशी ली तो उसमें से नक्सल सामग्री बरामद हुई। वहीं विक्की गोयल के पास नक्सलियों का भेजा पत्र मिला। जिसमें सामान खरीदने के लिए दो लाख रुपये भेजने सहित अन्य बातें लिखी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो-दो हजार के नोट में एक लाख रुपये बरामद
पत्र में लपेटे हुए 2000-2000 रूपये के 50 नोट और शेष चिल्हर कुल एक लाख आठ सौ साठ रुपये मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, नक्सली मल्लेश ने 2000-2000 रूपये के 100 नोट देकर नई बाइक और सामान मंगाया गया था। उसमें से 94500 रूपये से जय-विजय आटोमोबाइल्स शो-रूम दन्तेवाड़ा से बाइक और 4640 रूपये से आवश्यक सामान खरीदकर मल्लेश के पास पहुंचाने के लिए ले जाना बताया। बाकी पैसा एक लाख आठ सौ साठ रूपये को विक्की गोयल द्वारा अपने पास रखना बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed