फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh naxalite set fire to three vehicles engaged in road construction in narayanpur

नक्सलियों ने तीन वाहनों में लगाई आग: नारायणपुर में BSF कैंप के पास वारदात, सड़क निर्माण कार्य में लगे थे

Wed, 22 Mar 2023 09:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Mar 2023 09:59 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि वारदात बीएसएफ कैंप से तीन किमी दूर हुई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि बिना सूचना दिए निर्माण कार्य चल रहा था। ऐसे में सुरक्षा उपलब्ध नहीं हो पाई थी। इस इलाके में खनन कार्य शुरू होने के बाद से नक्सलियों की मौजूदगी की खबर आ रही थी। 

विज्ञापन
chhattisgarh naxalite set fire to three vehicles engaged in road construction in narayanpur
नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में लगाई आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्पात फिर शुरू हो गया है। अब नारायणपुर में नक्सलियों ने बुधवार शाम अजॉक्स मशीन सहित तीन वाहनों में आग लगा दी। यह वाहन प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य में लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि वारदात बीएसएफ कैंप से तीन किमी दूर हुई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि बिना सूचना दिए निर्माण कार्य चल रहा था। ऐसे में सुरक्षा उपलब्ध नहीं हो पाई थी। इस इलाके में खनन कार्य शुरू होने के बाद से नक्सलियों की मौजूदगी की खबर आ रही थी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय से करीब 13 किमी दूर खोड़गांव पंचायत के आश्रित गांव अंजरेल के पटेल पारा में धानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 3.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों की रावघाट कमेटी के 15 से 20 हथियारबंद वर्दीधारी नक्सली पहुंचे और उन्होंने वहां वाहनों में आग लगा दी। साथ ही मजदूरों को काम बंद करने की धमकी दी है। 
विज्ञापन


आगजनी के चलते निर्माण कार्य में लगी अजाक्स मशीन, एक ट्रैक्टर और एक पिकअप वाहन खाक हो गए। तीनों वाहन ठेकेदार संजय सोमानी के बताए जा रहे हैं। वाहन चालक और परिचालक सभी सुरक्षित हैं। एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा था। ठेकेदार के द्वारा पुलिस विभाग को सूचना दिए बगैर ही निर्माण कार्य चल रहा था। इसकी वजह से सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो पाई थी। घटना के बाद इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed