फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Chhattisgarh Naxal Attack: Seven naxalites including three minors arrested in dantewada Aranpur blast

Chhattisgarh Naxal Attack: अरनपुर ब्लास्ट में 7 गिरफ्तार, 3 नाबालिग; लगाया था 50 किलो IED, 10 जवान हुए थे शहीद

Sun, 07 May 2023 08:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 07 May 2023 08:42 PM IST
सार

जवानों को हमले में फंसाने के लिए नक्सली लीडरों ने बड़ी साजिश रच रखी थी। पुलिस ने जिन नक्सलियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है वो सभी लंबे समय से दक्षिण बस्तर में सक्रिय हैं और कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। अरनपुर में माइंस का पूरा जखीरा लगा दिया था। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Naxal Attack: Seven naxalites including three minors arrested in dantewada Aranpur blast
पुलिस गिरफ्त में आरोपी नक्सली। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन नाबालिग हैं। पुलिस ने तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि बाकी चारों आरोपी नक्सलियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब चारों आरोपियों को रिमांड पर लेकर हमले के बारे में और तथ्य जुटाएगी। अरनपुर में 26 अप्रैल को इस नक्सली हमले में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड)  के 10 जवान शहीद हो गए थे और एक नागारिक की मौत हुई थी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh Naxal Attack: दंतेवाड़ा हमले पर नक्सली बोले- '17 ग्रामीणों को पीटा, इसलिए 10 जवानों को मारा'

विज्ञापन

Chhattisgarh Naxal Attack: Seven naxalites including three minors arrested in dantewada Aranpur blast
ब्लास्ट के चलते सड़क पर बड़ा सा गड्ढा बन गया। - फोटो : संवाद

सुरंग बनाकर लगाया आईईडी 
आईईडी प्लांट करने के लिए नक्सलियों ने सड़क को कहीं भी नहीं काटा था। सड़क किनारे से ही सुरंग बनाकर आईईडी प्लांट किया था। इसके लिए करीब चार फीट व्यास वाली सुरंग का निर्माण किया गया था। जवानों को हमले में फंसाने के लिए नक्सली लीडरों ने बड़ी साजिश रच रखी थी। पुलिस ने जिन नक्सलियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है वो सभी लंबे समय से दक्षिण बस्तर में सक्रिय हैं और कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। अरनपुर में माइंस का पूरा जखीरा लगा दिया था। 
 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh Attack: हमले के मास्टरमाइंड का चेहरा आया सामने, नक्सली लीडर जगदीश सोढ़ी की फोटो वायरल; 12 नामजद

Chhattisgarh Naxal Attack: Seven naxalites including three minors arrested in dantewada Aranpur blast
विस्फोट से जवानों की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : संवाद

PLGA ने ली है ब्लास्ट की जिम्मेदारी
दंतेवाड़ा में हुए हमले की जिम्मेदारी नक्सलियों की दरभा डिवीजन कमेटी ने ली है। वारदात को संगठन के PLGA (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) ने अंजाम दिया था। इसे लेकर दरभा डिविज़न के सचिव साइनाथ ने 27 अप्रैल को प्रेस नोट जारी किया था। इसमें कहा कि अरनपुर हमला सरकारों की ओर से उनके ऊपर की जा रही कार्रवाई का जवाब है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले हमारे उन्मूलन की बात कही थी। 
 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh Naxal Attack: PLGA ने ली ब्लास्ट की जिम्मेदारी, कहा- सरकार के हमलों का जवाब; घटनास्थल पहुंचे DGP
 

विज्ञापन

Chhattisgarh Naxal Attack: Seven naxalites including three minors arrested in dantewada Aranpur blast
ब्लास्ट के बाद फैला धुआं। - फोटो : संवाद

लौट रहे जवानों की गाड़ी ब्लास्ट से उड़ाई
 माओवादी कैडर की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी जवानों को रवाना किया गया था। इसके बाद सभी जवान बुधवार दोपहर वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में अरनपुर मार्ग पर पालनार में ब्लास्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि जवान एक प्राइवेट वाहन से निकले थे।आईईडी ब्लास्ट की चपेट में जवानों का वाहन भी गया। इसमें 10 जवान शहीद हो गए और एक नागरिक की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 3 हेड कांस्टेबल सहित 10 जवान शहीद, नागरिक की भी मौ

Chhattisgarh Naxal Attack: Seven naxalites including three minors arrested in dantewada Aranpur blast
दंतेवाड़ा नक्सली हमले में शहीद जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ये जवान हुए शहीद
हेड कॉन्सटेबल जोगा सोढी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, जोगा कवासी, हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम और जगदीश कवासी शहीद हुए हैं। इनके साथ ही प्राइवेट वाहन के चालक धनीराम यादव की भी मौत हो गई है। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh Attack Live Video: विस्फोट, धुआं, धूल और फायरिंग; काफिले में पीछे चल रहे जवान ने बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed