फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh health workers marched to collectorate regarding demands in jagdalpur

Jagdalpur: स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया कलेक्ट्रेट तक मार्च, 24 सूत्रीय मांगपत्र मुख्यमंत्री के नाम सौंपा

Wed, 15 Feb 2023 07:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 15 Feb 2023 07:48 PM IST
सार

प्रदर्शन के दौरान करीब एक हजार से अधिक कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी दी। ज्ञापन देने के बाद डीएमएफटी में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों की स्थानीय मांगों की ओर भी कलेक्टर का ध्यान आकर्षित कराया गया। कलेक्टर स्तर से आश्वासित किया गया कि किसी भी कर्मचारियों को कार्य से नहीं निकाला जाएगा। 

विज्ञापन
chhattisgarh health workers marched to collectorate regarding demands in jagdalpur
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने निकाला मार्च। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ से जुड़े कर्मचारियों ने एक दिन क आकस्मिक अवकाश लिया और फिर अपने कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को 24 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा है। इसमें 13 माह के वेतन सहित, वेतन विसंगति दूर करने और अन्य मांगे की गई हैं। मांगे पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन पर जाने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ने कहा कि वेतन विसंगति एवं नये वेतनमान में मकान भाड़ा पुलिस विभाग की तरह स्वास्थ्य कर्मचारियों को 13 माह का वेतन दिया जाए। समस्त कर्मचारियों को नियुक्ति दिनांक से ओल्ड पेंशन स्कीम ओपीएस का लाभ मिले। चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान प्रदान किया जाए,  एकल पदो के पदोन्नत चैनल बनाया जाए। इसी तरह और भी मांगे हैं। कहा कि मांग पूरी न करने पर इसके गंभीर परिणाम हो सकते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed