{"_id":"68b69cf84109613baa01f442","slug":"body-of-young-man-found-in-under-construction-building-of-new-hospital-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: जगदलपुर में नए अस्पताल भवन के निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: जगदलपुर में नए अस्पताल भवन के निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 02 Sep 2025 01:00 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:00 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नए अस्पताल भवन के निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
कोंडागांव जिले में बन रहे नए अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में एक युवक का शव देखा गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि भट्टीपारा कुसमा निवासी विक्रम महिलांगे 40 वर्ष का विगत कई दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था। अचानक से युवक का शव नए अस्पताल के भवन में देखा गया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही मृतक के परिजन भी अस्पताल आ पहुंचे।
विज्ञापन
जहां युवक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक ने आत्महत्या की है या फिर कोई अन्य वजह है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन