फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Big news from district District Panchayat President injured in a road accident in Jagdalpur

जगदलपुर: जिले की बड़ी खबर, सड़क हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष हुईं घायल, मौके पर पहुँचे लोग

Tue, 27 Aug 2024 04:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 27 Aug 2024 04:48 PM IST
सार

जगदलपुर में तोकापाल और केशलूर के बीच राजुर के पास मंगलवार को दो कारों के बीच हुई भिड़ंत में दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ ही उनका गन मैन और ड्राइवर घायल हो गए। 

विज्ञापन
Big news from district District Panchayat President injured in a road accident in Jagdalpur
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में तोकापाल और केशलूर के बीच राजुर के पास मंगलवार को दो कारों के बीच हुई भिड़ंत में दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ ही उनका गन मैन और  ड्राइवर घायल हो गए। वहीं दूसरी कार में एक दंपती भी घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि दंतेवाड़ा निवासी तूलिका कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अपने गनमैन रमेश कुमार सिदार 34 वर्ष के अलावा ड्राइवर अक्की सिंह 30 वर्ष के साथ जगदलपुर आ रहे थे तभी अचानक से परपा क्षेत्र के राजुर के पास सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में कार सवार दंपती जिसमे मीनाक्षी ठाकुर, रूपसिंह ठाकुर और बेटा गवेन्द्र ठाकुर को भी चोट आई, जिसे उपचार के लिए मेकाज लाया गया। घटना की जानकारी लगते ही एसडीओपी परपा के साथ ही अन्य स्टाफ व अधीक्षक डॉक्टर अनुरूप साहू भी मौके पर आ पहुँचे। घटना के बाद शहर जिला कांग्रेस जिलाअध्यक्ष सुशील मौर्य के अलावा अन्य नेता आ पहुँचे। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष का एक्स रे करने के साथ ही प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed