फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Before Holi younger brother played bloody Holi murdered elder brother over land dispute in Jagdalpur

Jagdalpur: होली से पहले छोटे भाई ने खेली खून की होली, जमीन के विवाद को लेकर की बड़े भाई की हत्या, गिरफ्तार

Sun, 24 Mar 2024 05:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 24 Mar 2024 05:11 PM IST
सार

कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपदर मैनपुर में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर ईंट और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जहां उपचार के दौरान बड़े भाई ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Before Holi younger brother played bloody Holi murdered elder brother over land dispute in Jagdalpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपदर मैनपुर में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर ईंट और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जहां उपचार के दौरान बड़े भाई ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन

 

प्रार्थीया पांचोबाई यादव पति शिवप्रसाद ने मामला दर्ज कराई कि 22 मार्च के शाम 5 बजे आरोपी देवर शिवराज यादव घर आकर भाभी पंचो बाई के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बातों में ही आकर उसकी पत्नी राजोबाई यादव उसे छोड़कर मायके चली गई है, इसके अलावा जिस जमीन पर पानी नही आता ऐसा जमीन फसल करने के लिए देने की बात कहते हुए गाली गलौज करने लगा, जिसपर बड़ा भाई शिवप्रसाद यादव के समझाने पर आरोपी शिवराज यादव एकाएक ईटा से  शिवप्रसाद के सिर में मारने के साथ ही घर में रखे कुल्हाड़ी से बाए हाथ कंधा के पास हमला कर फरार हो गया। 

विज्ञापन

 

घायल शिवप्रसाद को गंभीर चोट आने से अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, थाना केशकाल में धारा 294, 323, 506, 302 भादवि. का अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया, आरोपी की पता तलाश हेतु टीम गठित कर आरोपी के छिपने के संभावित स्थानों पर पता तलाश किया गया, आरोपी भागने के फिराक में था, जिसे गांव वालो की मदद से गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि उसे खेती के लिए ऐसी जमीन दिए है जिस पर पानी नही रूकता है खेती अच्छी से नही होता जिससे नाराज होकर उसने अपने भाई को टंगिया से मार दिया, जिससे शिवप्रसाद यादव की मृत्यु हो गई, घटना में उपयोग की गई ईट एवं कुल्हाडी को जप्त कर लिया गया है, आरोपी शिवराज यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed