{"_id":"6982e98d97a4b55e2107f6be","slug":"after-killing-his-wife-the-husband-committed-suicide-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: जगदलपुर में पति ने आपसी विवाद में पत्नी की कुल्हाड़ी से की निर्मम हत्या, फिर फांसी लगा की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: जगदलपुर में पति ने आपसी विवाद में पत्नी की कुल्हाड़ी से की निर्मम हत्या, फिर फांसी लगा की खुदकुशी
Wed, 04 Feb 2026 12:09 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
Jagdalpur News
- फोटो : अमर उजाला
जगदलपुर के दंतेश्वरी वार्ड में बीती रात एक पति ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी लगते ही बोधघाट पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक की टीम मौके पर आ पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि बैलाबाजार दंतेश्वरी वार्ड निवासी तारासिंह 75 वर्ष का अपनी पत्नी विजय कौर 70 वर्ष का बीती रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक बहसबाजी हुई। जिसके बाद दोनों रात को सोने चले गए, जहां रात 2 बजे के लगभग दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ, गुस्साए तारासिंह ने घर में रखे हुए नारियल काटने वाले ओजार से पत्नी के ऊपर हमला करना कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी सुबह बेटे ने आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन