फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   A speeding truck hit a standing truck the driver died

Jagdalpur: खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक की हुई मौत; एक अन्य घायल

Fri, 14 Jul 2023 10:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 14 Jul 2023 10:07 AM IST
सार

जगदलपुर के तोकापाल पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में भिलाई निवासी ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया।

विज्ञापन
A speeding truck hit a standing truck the driver died
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

जगदलपुर के तोकापाल पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में भिलाई निवासी ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस के माध्यम से मेकाज में भर्ती कराया गया। वहीं ट्रक ड्राइवर को निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए ट्रक चालक के साथी अमित कुर्रे 21 वर्ष ने बताया कि गीदम से रात 11 बजे ड्राइवर राजू यादव 30 वर्ष के साथ धर्मेंद्र 36 वर्ष निवासी सोनारपाल के साथ जगदलपुर के लिए निकला हुआ था। रात करीब 12 बजे के लगभग तोकापाल के पास सुमित पेट्रोल पंप के पास बचेली से गिट्टी भरकर सड़क किनारे सो रहे एक अन्य ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक पूरी तरह से चिपक गया था, इस घटना का कारण ट्रक ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही परपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक चालक को निकालने में लग गए। करीब एक घंटे के अंतराल में ट्रक ड्राइवर राजू को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक राजू की मौत हो गई थी। उसका साथी धर्मेंद्र घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed