{"_id":"69032229a37a6259f9097f76","slug":"a-speeding-pickup-trampled-a-girl-in-narayanpur-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: नारायणपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बच्ची को रौंदा, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: नारायणपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बच्ची को रौंदा, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 30 Oct 2025 02:00 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:00 PM IST
सार
नारायणपुर जिले के सोनपुर रोड के मुरियापारा और नगरपालिका मोड़ पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क पर खेल रही एक ढाई साल कि बच्ची को अपनी चपेट में लिया, इस घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्ची की हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारायणपुर में एक तेज रफ्तार वाहन ने मासूम को रौंद दिया, इस घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि राहगीरों ने तत्काल घटना स्थल से बच्ची को जिला अस्पताल नारायणपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नारायणपुर जिले के सोनपुर रोड के मुरियापारा और नगरपालिका मोड़ पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क पर खेल रही एक ढाई साल कि बच्ची को अपनी चपेट में लिया, इस घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, अचानक हुए इस हादसे से आसपास अफरा तफरी मच गई, वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
इधर, नारायणपुर पुलिस ने भी तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज से गाड़ी मालिक का पता कर वाहन को अपने गिरफ्त में लिया, चालक अभी भी फरार बताया जा रहा है, इधर मासूम बच्ची कि मौत होने से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन