फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   96 Naxalite encounters in year 2024 bodies of 189 Naxalites recovered Bastar Range IG held a review meeting in

Jagdalpur: वर्ष 2024 में 96 नक्सली मुठभेड़, 189 नक्सलियों के शव हुए बरामद, बस्तर रेंज आईजी ने की समीक्षा बैठक

Tue, 05 Nov 2024 05:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 05 Nov 2024 05:49 PM IST
सार

जगदलपुर में शौर्य भवन, जगदलपुर में बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज पी द्वारा रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक, समस्त पुलिस अधीक्षक सहित राजपत्रित अधिकारियों की समीक्षा बैठ़क ली गई। 

विज्ञापन
96 Naxalite encounters in year 2024 bodies of 189 Naxalites recovered Bastar Range IG held a review meeting in
बस्तर रेंज आईजी ने की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में शौर्य भवन, जगदलपुर में बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज पी द्वारा रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक, समस्त पुलिस अधीक्षक सहित राजपत्रित अधिकारियों की समीक्षा बैठ़क ली गई, बैठक में नक्सल विरोधी अभियान, नवीन कैम्प स्थापना, कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण, जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा, बस्तर ओलंपिक तथा पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की गई एवं साथ ही आगामी समय पर जिला स्तर पर उक्त संबंधित विषयों पर गंभीरता पूर्वक, संवेदनशीलता के साथ नियमित कार्यवाही किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बस्तर रेंज अंतर्गत तैनात स्थानीय पुलिस बल, सुरक्षा बलों द्वारा नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुये नियमित कार्यवाही की जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप वर्ष 2024 में कुल 96 पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटनायें घटित हुई हैं, जिसमें 189 माओवादियों के शव बरामद किये गये, 762 माओवादियों की गिरफ्तारी, 745 माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया एवं इसी दौरान कुल 207 हथियार नक्सलियों से जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा इस समीक्षा बैठक के दौरान समस्त जिला ईकाइयों को अपराधों के रोकथाम, पंजीबद्ध प्रकरणों के त्वरित निराकरण, बैंक/एटीएम, साप्ताहिक बाजारों की आकास्मिक चेकिंग किये जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ-साथ कानून व्यवस्था संबंधित विषयों पर परिस्थितियों का पूर्वानुमान करते हुये उचित प्रतिबंधात्मक-कानूनी कार्यवाही करने हेतु सख्त निर्देश दिये गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक, कांकेर रेंज अमित तुकाराम काम्बले, उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक कांकेर आईके एलेसेला, पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय, पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय.अक्षय कुमार, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार, पुलिस अधीक्षक बीजापुर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण एवं रेंज के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण, उप पुलिस अधीक्षकगण सहित रक्षित निरीक्षक आदि अधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed