फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   14 passengers injured after a speeding auto overturned injured were sent to Mecaaz for better treatment in Jag

Jagdalpur: तेज रफ्तार ऑटो पलटने से 14 यात्री घायल, घायलों को बेहतर उपचार के लिए भेजा गया मेकाज

Fri, 31 Jan 2025 06:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 31 Jan 2025 06:03 PM IST
सार

जगदलपुर में लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के मिचनार के पास एक तेज रफ्तार ऑटो पलट गई। इस घटना में ऑटो में सवार 14 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
14 passengers injured after a speeding auto overturned injured were sent to Mecaaz for better treatment in Jag
ऑटो पलटने से 14 यात्री घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के मिचनार के पास एक तेज रफ्तार ऑटो पलट गई। इस घटना में ऑटो में सवार 14 लोग घायल हो गए, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच घायलों को बेहतर उपचार के लिए लोहंडीगुड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से मेकाज भेजा गया है।

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी गणेश यादव ने बताया कि तोकापाल मंडवा निवासी परिवार अपने रिश्तेदार के दुख घर मे शामिल होने के लिए 14 परिजनों को लेकर अलनार जा रहे थे कि अचानक मोड़ में ऑटो चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ऑटो को पलटा दिया। इस हादसे में घायल सभी को बेहतर उपचार के लिए लोहंडीगुड़ा के साथ ही तोकापाल ले जाया गया। जहां से कुछ घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


नहीं थम रहे हादसे
आये दिन सड़क हादसों में इजाफा होते ही जा रहा है। लोगों की लापरवाही के चलते हादसे बढ़ रहे है। दो दिन पहले भी पंडरीपानी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया।जिसके बाद ट्रक पुल के नीचे जा पलटी, जिसमें चालक परिचालक दोनों घायल हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो में सवार थे 14 यात्री 
ऑटो चालकों की भी मनमानी थमने का नाम नही ले रही है। पांच लोगों के बिठाने के क्षमता में 14 सवारी को लेकर जा रहा था। जिसके बाद इतनी बड़ी घटना घटित हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed