फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   It is very important to eliminate the fear of corona virus in the minds of people Bhupesh Baghel said

लोगों के मन में समाये कोरोना वायरस के डर को खत्म करना बहुत जरूरी : भूपेश बघेल

Mon, 07 Sep 2020 01:14 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 07 Sep 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
It is very important to eliminate the fear of corona virus in the minds of people Bhupesh Baghel said
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को लोगों से खासतौर पर संक्रमित मरीजों के मन से कोरोना वायरस का डर खत्म करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य ने अभी तक महामारी के खिलाफ आधी लड़ाई जीत ली है और आगे हम सबको बिना थके इस पर पूरी तरह से काबू पाना होगा।

विज्ञापन


मरीजों के मन में बैठे डर को अब पूर्ण रूप से खत्म करने की आवश्यकता
उन्होंने अपने मंत्रिमंडल सहकर्मियों, जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये एक समीक्षा बैठक की, जिसमें राज्य में महामारी की स्थिति का जायजा लेने के दौरान यह सब कहा। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा, ‘‘राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ने से, लोगों के, खासतौर पर मरीजों के मन में डर बैठ गया है और इसे अब पूर्ण रूप से खत्म करने की आवश्यकता है। इसलिए अस्पतालों में भर्ती संक्रमित मरीजों का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। ’’
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि चिकित्सकों को वार्ड में मरीजों की स्थिति की जानकारी के लिये नियमित रूप से जाना चाहिए। टेलीमेडिसिन या वीडियो/व्हाट्सऐप कॉल का इस्तेमाल सलाह देने में किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने आधी लड़ाई जीत ली है : भूपेश बघेल
उन्होंने कहा, ‘‘हमने आधी लड़ाई जीत ली है और यह महामारी के चरम की अवधि है। इन परिस्थितियों में बगैर थके और कहीं रूके यह युद्ध हम सबको जीतना होगा। स्वास्थ्य एवं सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा एक साथ की गयी कोशिश स्वभाविक रूप से बहुत जल्द रंग लाएगी। ’’ मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जिलाधिकारियों से जिला स्तर पर इलाज का उपयुक्त इंतजाम करने को कहा, ताकि मरीज शहरों का रुख न करें। शनिवार तक राज्य में कोविड-19 के 43,163 मामले आये और अब तक 356 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed