{"_id":"614581ad8ebc3eb3bc3e9135","slug":"ips-namrata-jain-married-to-ips-ashok-kumar-in-the-court-of-mahasamund","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS-IPS की शादी: UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी नम्रता-अशोक की दोस्ती, जानें कैसे परवान चढ़ी मोहब्बत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS-IPS की शादी: UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी नम्रता-अशोक की दोस्ती, जानें कैसे परवान चढ़ी मोहब्बत
Sat, 18 Sep 2021 11:35 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:35 AM IST
सार
2015 में बस्तर की रहने वाली नम्रता UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली गई थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात अशोक कुमार से हुई और नम्रता अपना दिल अशोक को दे बैठीं । बता दें कि नम्रता बस्तर की पहली बेटी है जो छत्तीसगढ़ में IAS के पद तक पहुंची हैं।
विज्ञापन
IAS नम्रता जैन ने IPS अशोक कुमार से की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के 2019 बैच की आईएएस अधिकारी नम्रता जैन ने शुक्रवार को महासमुंद कोर्ट में अपने करीबी मित्र और ट्रेनी IPSअशोक कुमार रखेचा के साथ शादी कर ली। महासमुंद के सरायपाली में इस वक्त नम्रता बतौर SDM पदस्थ हैं, जबकि अशोक IPS ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद में हैं। दोनों अधिकारी साल 2015-16 में एक दूसरे को पढ़ाई के दौरान ही दिल दे बैठे थे। दोनों UPSCकी तैयारी करने के लिए दिल्ली गए थे। उसी दौरान दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर दोस्ती को रिश्ते में बदलने पर सहमति बनी।
कोरोना के कारण दो साल टालनी पड़ी शादी
नम्रता ने 2019 में 12वीं रैंक हासिल करके IAS बनीं। उधर, इंडियन पुलिस सर्विस के लिए अशोक रखेचा का भी चयन हो गया। फिलहाल वह हैदराबाद स्थित ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। दोनों की शादी 2020 में मई के महीने में हो जाती, लेकिन कोविड काल के संकट की वजह से शादी रोकनी पड़ी।
सादगी के साथ हुआ शादी समारोह
महासमुंद कोर्ट में हाईप्रोफाइल शादी समारोह बड़ी सादगी के साथ मनाया गया,इसमें महासमुंद जिला प्रशासन के कुछ अधिकारी और रिश्तेदार शामिल हुए। महासमुंद के प्रभारी अपर कलेक्टर सुनील कुमार चंद्रवंशी ने दोनों की शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी करवाई। इस मौके पर कलेक्टर डोमन सिंह, एसपी दिव्यांग पटेल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा भी मौजूद रहे। नम्रता जैन ने बताया कि सादे समारोह में ही हम दोनों ने विवाह करने का प्लान बनाया था।