{"_id":"6ad838d2829a81db1609070a","slug":"cg-weather-updete-news-weather-conditions-in-raipur-chhattisgarh-today-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी वेदर: छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक साफ रहेगा मौसम, अब बढ़ेगी ठंड की रफ्तार, यहां जानें अपडेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी वेदर: छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक साफ रहेगा मौसम, अब बढ़ेगी ठंड की रफ्तार, यहां जानें अपडेट्स
Wed, 21 Oct 2026 09:30 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 21 Oct 2026 09:30 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मानसून की पूरी तरह से विदाई होने के बाद अब ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। अगले पांच दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है और इस दौरान बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar ujala digital
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मानसून की पूरी तरह से विदाई होने के बाद अब ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। अगले पांच दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है और इस दौरान बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे हल्की ठंड बढ़ने के संकेत हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
अंबिकापुर में 15.4 डिग्री तक गिरा पारा
छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह सबसे ठंडा स्थान रहा। दूसरी ओर, रायपुर में सबसे अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अगले दो दिनों तक प्रदेश में रात के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उसके बाद न्यूनतम पारा गिरने से ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
जानें राजधानी रायपुर में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने आज 21 अक्तूबर को राज्य के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। वहीं यहां न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा है। रायपुर में आज यानी 21 अक्तूबर को आकाश साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इससे पहले 20 अक्तूबर को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन