फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   international yoga day 2024: Special programs will be held in CG all districts on International Yoga Day

Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम, सीएम रायपुर में करेंगे योगाभ्यास

Sun, 16 Jun 2024 07:14 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 07:14 PM IST
सार

International yoga day 2024: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को राजधानी रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय योगाभ्यास करेंगे।

विज्ञापन
international yoga day 2024: Special programs will be held in CG all districts on International Yoga Day
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

International yoga day 2024: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को राजधानी रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय योगाभ्यास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री अरूण साव कोरबा और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विज्ञापन


जिलों में ये मंत्री, सांसद, विधायक, नेता करेंगे शिरकत
बिलासपुर में केन्द्रीय संघ राज्य मंत्री तोखन साहू, कांकेर में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कोरिया में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुद में मंत्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में मंत्री लखनलाल देवांगन, बलौदाबाजार में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, जांजगीर-चांपा में मंत्री ओ.पी.चौधरी, धमतरी में मंत्री  टंकराम वर्मा, राजनांदगांव में सांसद  संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद चिन्तामणी महाराज, जशपुर में सांसद  राधेश्याम राठिया, सुकमा में सांसद महेश कश्यप, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, बेमेतरा में सांसद  विजय बघेल, बालोद में सांसद भोजराज नाग, सक्ती में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े शामिल होंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा रायगढ़ में सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, बस्तर में विधायक किरण देव, दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी, बीजापुर में विधायक नीलकंठ टेकाम, कोण्डागांव में विधायक लता उसेण्डी, मुंगेली में विधायक पुन्नुलाल मोहले, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक रेणुका सिंह, सूरजपुर में विधायक भूलन सिंह मराबी, बलरामपुर में विधायक उद्देश्वरी पैकरा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक प्रणव कुमार मरपची, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में विधायक विक्रम उसेण्डी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विधायक संपत अग्रवाल, खैरागढ़-छुईखदान में विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed