फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Indian Railway: Expansion in operation of weekly special train running between Hyderabad-Raxaul-Secunderabad

Indian Railway: हैदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद के मध्य चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार, देखें

Thu, 28 Mar 2024 07:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 28 Mar 2024 07:08 PM IST
सार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा दिनांक 30 मार्च तक चल रही है। इस गाड़ी के परिचालन में विस्तार कर दो जुलाई तक किया गया है।

विज्ञापन
Indian Railway: Expansion in operation of weekly special train running between Hyderabad-Raxaul-Secunderabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा दिनांक 30 मार्च तक चल रही है। इस गाड़ी के परिचालन में विस्तार कर दो जुलाई तक किया गया है। रेल यात्रियों की सुविधाओं और मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग ने 07051/07052 हैदराबाद–रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


यह गाड़ी 07051 हैदराबाद –रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को हैदराबाद से  06 अप्रैल,से 29 जून तक चलेगी।  इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी  07052 रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 09 अप्रैल से दो जुलाई तक चलेगी। इस ट्रेन में छह एसी थ्री, दो एसी टू टायर, एक एसी प्रथम कम एसी टू टायर, 10 स्लीपर, दो सामान्य  और दो एसएलआर सहित कुल 23 कोच रहेंगे।
विज्ञापन


रायपुर मंडल के रेल परिवार से 15 सदस्य हुए सेवानिवृत
दूसरी ओर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत रेल परिवार के 15 सदस्य (13 सामान्य और दो असामान्य) मार्च में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत हुए। मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 15 रेलकर्मियों में यांत्रिकी विभाग से चार, विद्युत विभाग से एक, इंजीनियरिंग विभाग से दो, परिचालन विभाग से छह, कार्मिक विभाग से एक और वाणिज्य विभाग से एक  कर्मचारी शामिल हैं। आयोजित समारोह में समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सहायक मंडल वित्त प्रबंधक की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति का समस्त भुगतान प्रमाण-पत्रदिया गया। (ई-पेमेंट के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कुल राशि रुपये सात करोड़ 24 लाख 30 हजार 126 रुपये का भुगतान किया गया)। पेंशन भुगतान आदेश, सेवानिवृत्त कर्मचारी का पहचान पत्र, कर्मचारियों आश्रितों का पास कार्ड और सेवा मेडल आदि 31 मार्च को अवकाश होने के कारण 28 मार्च को प्रदान किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed