{"_id":"6a55e71572bb0ffcbd0fdc11","slug":"indecent-comment-against-bjp-mla-purandar-mishra-on-facebook-fir-registered-after-complaint-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: फेसबुक पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: फेसबुक पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज
Tue, 14 Jul 2026 01:11 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:11 PM IST
सार
रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
फेसबुक पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने संबंधित फेसबुक अकाउंट संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मामला एक फेसबुक पोस्ट पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। आरोप है कि 'ललित टांडी ललित' नाम के फेसबुक अकाउंट से विधायक के लिए अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे उनकी सार्वजनिक छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।
इस संबंध में भाजपा पार्षद महेश ध्रुव ने तेलीबांधा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी अनुचित और आपत्तिजनक है, जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 353(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट और पोस्ट की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।