फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Incidents of incest are increasing continuously in Chhattisgarh, after Raigarh now rape in Surguja

छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक दुष्कर्म: लगातार बढ़ रही प्रदेश में अनाचार की घटनाएं, रायगढ़ के बाद अब सरगुजा में रेप

Sat, 07 Sep 2024 03:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 07 Sep 2024 03:16 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक महिला हवस का शिकार हो रही हैं। तीन दिन पहले रायगढ़ में एक मूक-बधिर महिला के साथ पड़ोसी ने ही रेप किया। इसके बाद आज शनिवार को सरगुजा से एक और मामला सामने आ गया है।

विज्ञापन
Incidents of incest are increasing continuously in Chhattisgarh, after Raigarh now rape in Surguja
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक महिला हवस का शिकार हो रही हैं। तीन दिन पहले रायगढ़ में एक मूक-बधिर महिला के साथ पड़ोसी ने ही रेप किया। इसके बाद आज शनिवार को सरगुजा से एक और मामला सामने आ गया है। सरगुजा के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इससे पहले बीते महीने में 10-10 के भीतर तीन अलग-अलग जिलों में रेप और गैंगरेप का मामला सामने आया था। बलत्कार के सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। महिला घर में अकेली थी। परिवार के सदस्य अन्य कामों से घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान मौका देखकर केदमा चौकी क्षेत्र के रहने वाले आरोपी मनीष कंवर ने महिला को घर में अकेली और असहाय पाकर उसके साथ अनाचार किया है। घटना के बाद दुष्कर्म के पीड़िता महिला ने उदयपुर थाना पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म
इससे पहले रायगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला के साथ हुई गैंगरेप की घटना का आक्रोश थम नहीं पाया था कि अब एक बार फिर से मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। कोतरा रोड थाना क्षेत्र में एक सितंबर की शाम 29 साल की एक मूकबधिर युवती अपने भाई के घर में थी। इस दौरान उसका भाई और भाभी किराने का सामान लेने बाजार गए थे। इस बीच सुनसान घर देख उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक संतोष विश्वकर्मा उसके घर में घुसा और फिर जबरदस्ती युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। वहीं मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म
राजधानी रायपुर के बस स्टैंड में 31 अगस्त को एक अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया, जहां आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। टिकरापारा थाना पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को दिया, महिला के बेसुध होने पर बस के अंदर दुष्कर्म किया। अधेड़ महिला परिवार से विवाद की वजह से पिछले तीन दिनों से घर छोड़कर रायपुर बस स्टैंड के पास रह रही थी। इस दौरान आरोपी ने अधेड़ महिला को निशाना बनाकर उसकी आबरू लूट ली। जांच पड़ताल के बाद आरोपी बस ड्राइवर सोनी लाल झरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

आदिवासी महिला को बनाया हवस का शिकार 
दूसरी ओर रायगढ़ जिले में 19 अगस्त की शाम रायगढ़ आने के लिए बस का इंतजार कर रही आदिवासी महिला को कुछ युवकों ने ग्राम केसाईपाली से उठाकर पास के तालाब में ले गए। इसके बाद बारी-बारी से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना के बारे में एक स्थानीय युवक ने बताया कि सभी आरोपियों की उम्र 18 से 21 साल है और तालाब के पास लाकर लगभग पांच घंटे तक युवकों ने बलात्कार किया। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने बताया कि गैंगरेप के छह आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं एक नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। 

युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
केशकाल थाना क्षेत्र में नौ अगस्त की शाम एक युवती के साथ हुए सामूहिक अनाचार (गैंगरेप) की घटना के 20 दिन बाद मामला सामने आया। घटना के बाद बदनामी के डर से पीड़िता और उसके परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी, लेकिन 29 अगस्त को पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ केशकाल थाना पहुँचकर पूरे मामले की लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई और न्याय की मांग की। इसके बाद पुलिस की तत्परता और संयुक्त टीम के समन्वय के चलते कुछ ही घंटों में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


लगातार इस तरह की घटनों से पूरा छत्तीसगढ़ शर्मसार हो गया है। प्रदेश के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तरह-तरह सवाल उठने लगा है। आखिर प्रदेश की महिलाएं खुद को कब सुरक्षित महसूस करेंगी। कब सुरक्षा व्यवस्था सही होगा। महीने भर में दुष्कर्म की घटना को देखते हुए अब महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed