फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Husband kills wife for not having children in Kabirdham

'नपुंसक कहकर बुलाती थी': नहीं पैदा हो रहा था बच्चा, रोज-रोज ताना मारती थी पत्नी; शराब पिलाकर पति ने ले ली जान

Fri, 07 Jun 2024 02:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Fri, 07 Jun 2024 02:41 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने शराब पिलाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बच्चे न होने पर दोनों में आए दिन विवाद होता था।

विज्ञापन
Husband kills wife for not having children in Kabirdham
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंडा थाना क्षेत्र के सेन्हाभाठा गांव में 19 अप्रैल को एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। मामले की जांच के बाद आज  शुक्रवार को आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी पत्नी को शराब पिलाई, इसके बाद हत्या कर दी। बच्चा न होने पर पत्नी पति को ताना मारती थी, जिससे नाराज पति ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


एडिशनल एसपी विकास कुमार ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच जारी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की जानकारी सामने आई। विवेचना दौरान संदेही पति दुर्गेश मल्लाह से पूछताछ की गई, जो बार-बार पुलिस को गुमराह करते रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी दुर्गेश ने घटना को स्वयं करना कबूल किया। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि संतान न होने की बात को लेकर हमेशा दोनों के बीच मे विवाद होता था। 
विज्ञापन


पत्नी द्वारा आरोपी पति दुर्गेश में ही कमी होना बोलकर लगातार ताने मारना, गाली-गलौज करना और संबंध बनाने से इंकार करने के कारण आरोपी ने अपनी पत्नी कंचन बाई को शराब पिलाई इसके बाद तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। वहीं, उसने घरवालों को भूत-प्रेत की बाधा बताकर गुमराह किया। पुलिस ने आरोपी दुर्गेश मल्लाह (35) पुत्र कुंजू राम मल्लाह को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed