{"_id":"6addcb77330ed2ded607c3c3","slug":"human-skeleton-found-during-mnrega-work-in-kawardha-police-engaged-in-investigation-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवर्धा: मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, पास में मिला सड़ा-गला थैला और चप्पल; गांव में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवर्धा: मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, पास में मिला सड़ा-गला थैला और चप्पल; गांव में सनसनी
Sun, 25 Oct 2026 02:57 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:57 PM IST
सार
जिले के किशनगढ़ गांव में मनरेगा के तहत खुदाई के दौरान मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। कंकाल के पास सड़ा-गला थैला और चप्पल भी बरामद हुई है। पुलिस ने अवशेषों को जांच के लिए भेजकर व्यक्ति की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पंडरिया थाना क्षेत्र के किशनगढ़ गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत खुदाई के दौरान एक मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। जमीन के भीतर से नर कंकाल के साथ एक सड़ा-गला थैला और चप्पल भी बरामद हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
किशनगढ़ गांव में मजदूर बड़े पैमाने पर जमीन की खुदाई का कार्य कर रहे थे। काम के दौरान जैसे ही एक मजदूर ने फावड़ा चलाया, वैसे ही जमीन के नीचे से इन्सान की हड्डियां बाहर आ गईं। अचानक मानव अवशेष देखकर वहां काम कर रहे मजदूरों के बीच अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया। मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों को दी।
पुलिस की जांच और कार्रवाई
सूचना मिलते ही पंडरिया थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल वाले पूरे इलाके को सील कर दिया और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने नर कंकाल को फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस आसपास के गांवों में भी पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हाल ही में इलाके से कोई व्यक्ति गायब तो नहीं हुआ था।
विज्ञापन
पहचान और रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कंकाल किसी पुरुष का है या महिला का। कंकाल कितना पुराना है, इसकी सटीक जानकारी भी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस कंकाल के पास से मिली वस्तुओं और थैले के आधार पर व्यक्ति की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समयावधि का खुलासा हो सकेगा।