फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Honisha of Gariaband Kopra secured second position in merit list of high school examination

CG Result: गरियाबंद कोपरा की होनिषा ने 10वीं की मेरिट में हासिल किया दूसरा स्थान, राजिम के शौर्य 9वें स्थान पर

Fri, 10 May 2024 08:22 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 10 May 2024 08:22 AM IST
सार

होनिषा ने बताया कि उन्हें पढ़ाई करना 7 से 8 बजे के बीच ज्यादा अच्छा लगता है। साथ ही कहा कि सोशल मीडिया और मोबाइल से दूर ही रहे तो अच्छा है।

विज्ञापन
Honisha of Gariaband Kopra secured second position in merit list of high school examination
परिजनों के साथ होनिषा साहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरियाबंद जिले की नगर पंचायत कोपरा के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कुमारी होनिषा साहू पिता नोहेश्वर साहू निवासी भेंडरी गांव ने 10वीं की परीक्षा में 98.83 प्रतिशत अंक के साथ मेरिट लिस्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त कर नगर एवं जिले का नाम रोशन किया है। होनिषा साहू ने कहा कि मेरिट में द्वितीय स्थान आने का श्रेय पूरे परिवार और गुरुजनों को जाता है। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ाई करना 7 से 8 बजे के बीच ज्यादा अच्छा लगता है। साथ ही कहा कि सोशल मीडिया और मोबाइल से दूर ही रहे तो अच्छा है। उन्होंने बताया कि सोचा भी नहीं था कि मेरिट में मेरा नाम आ जाएगा। इसी तरह राजिम सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यनरत शौर्य शुक्ला पिता रोशन शुक्ला ने मेरिट में नवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय माता-पिता सहित समस्त गुरुजनों को जाता है, कहा कि उन्हें रात में पढ़ाई करना ज्यादा अच्छा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed