{"_id":"6a5c9badc892bdb5010e6f8c","slug":"high-voltage-drama-after-theft-on-azad-hind-express-suspect-jumps-from-moving-train-passenger-also-arrested-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा, चलती ट्रेन से कूदा संदिग्ध; यात्री भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा, चलती ट्रेन से कूदा संदिग्ध; यात्री भी गिरफ्तार
Sun, 19 Jul 2026 03:13 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 19 Jul 2026 03:13 PM IST
सार
घटना उरकुरा और मांडर स्टेशन के बीच की बताई जा रही है, जहां एक संदिग्ध युवक यात्री का सामान लेकर भागने की कोशिश के दौरान ट्रेन के दरवाजे से बाहर लटक गया। बाद में उसने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा, चलती ट्रेन से कूदा संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी की कोशिश के बाद चलती ट्रेन में हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना उरकुरा और मांडर स्टेशन के बीच की बताई जा रही है, जहां एक संदिग्ध युवक यात्री का सामान लेकर भागने की कोशिश के दौरान ट्रेन के दरवाजे से बाहर लटक गया। बाद में उसने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संदिग्ध युवक रायपुर से ट्रेन में चढ़ा था और आरक्षित कोच में एक यात्री के पास बैठ गया। कुछ दूरी तय होने के बाद उसने कथित तौर पर यात्री का सामान उठाया और भागने लगा। इसी दौरान यात्री ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद वह बचने के लिए ट्रेन के गेट से बाहर लटक गया।
बताया जा रहा है कि सामान छीनने की कोशिश से नाराज यात्री ने उसे पकड़कर हाथ और पैर से मारना शुरू कर दिया। काफी देर तक गेट से लटके रहने के बाद युवक ने खुद को बचाने के लिए चलती ट्रेन से नीचे छलांग लगा दी।
विज्ञापन
घटना का वीडियो ट्रेन में सफर कर रहे दूसरे यात्री ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रेलवे पुलिस युवक की तलाश में जुटी है, जबकि मारपीट करने वाले यात्री आर. सुरेश कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 117(3) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।